TV न्यूज

भजन-सत्संग छोड़ देंगे अनिरुद्ध आचार्य? सलमान खान के नक्शे कदम पर चलने जा रहे कथावाचक!

सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' में जाने वाले कंटेस्टेंट के नाम रिवील हो रहे हैं। इसी बीच खबर है कि कथावाचक अनिरुद्ध आचार्य भी शो में नजर आएगें।
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Aug 2024, 4:49 PM IST
Aniruddhacharya Maharaj
Aniruddhacharya Maharaj

सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' जल्द शुरू होने वाला है। इस शो का बिग बॉस देखने वाले फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लोगों ने 'बिग बॉस ओटीटी 3' में सलमान खान की होस्टिंग को भी मिस किया था इसलिए भी 'बिग बॉस 18' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। रियलिटी शो बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट के नाम भी सामने आने लगे हैं। इसी बीच खबर आई है कि कथावाचक अनिरुद्ध आचार्य भी 'बिग बॉस 18' में नजर आने वाले हैं। आइए जानते हैं कि इस खबर में कितनी सच्चाई है।

अनिरुद्धा आचार्य ने 'बिग बॉस 18' में

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कथावाचक अनिरुद्ध आचार्य को 'बिग बॉस 18' के लिए अप्रोच किया गया है। खबरों के मुताबिक कथावाचक के पास जैसे ही बिग बॉस में जाने का ऑफर आया उन्होंने इसे ठुकरा दिया। बिग बॉस 18' के मेकर्स की तरफ से इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है। ना ही अनिरुद्धा आचार्य की तरफ से कोई बयान जारी किया गया है।


अनिरुद्धा आचार्य शो 'लाफ्टर शेफ' में नजर आए थे

कथावाचक अनिरुद्ध आचार्य बीते दिनों टीवी के कलर्स चैनल के ही चर्चित रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ' में बतौर गेस्ट बनकर गए थे। कथावाचक को 'लाफ्टर शेफ' में देखने के लिए शो और अनिरुद्धा आचार्य के फैंस काफी एक्साइटेड थे। वहीं अगर बात करें तो कलर्स चैनल के ही रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' के ऑफर को कथावाचक ने सीधा-सीधा ठुकरा दिया है।

Updated on:
24 Aug 2024, 4:49 PM IST
Published on: