TV न्यूज

करवा चौथ पर पति की फोटो के बाद Sapna Choudhary ने पहली बार शेयर की बेटे की फोटो

सपना चौधरी ( Sapna Choudhary ) अपने बेटे को गोद में लिए आईं नजर पहली बार फैंस के साथ शेयर की बेटे की फोटो करवा चौथ पर शेयर की थी पति के साथ तस्वीरें
2 min read
• •
Updated: 15 Dec 2020, 9:07 PM IST
करवा चौथ पर पति की फोटो के बाद Sapna Choudhary ने पहली बार शेयर की बेटे की फोटो
करवा चौथ पर पति की फोटो के बाद Sapna Choudhary ने पहली बार शेयर की बेटे की फोटो

मुंबई। पूर्व बिग बॉस प्रतिभागी और हरियाणवी डांसर-सिंगर सपना चौधरी ( Sapna Choudhary ) ने फैंस को एक शानदार तोहफा दिया है। सपना ने पहली बार अपने बेटे ( Sapna Choudhary Son ) की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस तस्वीर को देख कुछ फैंस सकते में हैं तो कुछ उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।

करवा चौथ पर खोला राज
सपना चौधरी ने इस बार करवा चौथ का व्रत रखा था। रात को चांद दिखने के साथ व्रत खोलने के दौरान की फोटोज उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। इन फोटोज में उनके पति वीर साहू भी नजर आए थे। इन फोटोज को देख कई फैंस चौंक गए थे। उनका चौंकना वाजिब भी था, क्योंकि बहुत से फैंस को पता ही नहीं था सपना ने शादी कर ली है।

ऐसे हुआ शादी का खुलासा
सपना की शादी का खुलासा भी बड़े ही नाटकीय ढंग से हुआ। हुआ यूं कि इस साल अक्टूबर में सपना के पहले बच्चे की मां बनने की खबरें सामने आने लगीं। इस पर कई फैंस ने उन पर व्यक्तिगत आक्षेप लगाना और उन्हें बिना शादी बच्चे की मां बनने पर ट्रोल करना शुरू कर दिया। इसी बीच सपना के पति वीर साहू खुलकर सामने आए। एक फेसबुक लाइव में वीर ने सारे राज खोल दिए। बता दिया कि उनकी शादी इस साल जनवरी में हुई थी। किसी नजदीकी रिश्तेदार की मौत के चलते सार्वजनिक घोषणा और विशाल समारोह नहीं किया जा सका। साथ ही वीर ने उन लोगों को भी आड़े हाथों लिया जिन्होंने सपना को भला-बुरा कहा था। उन्होंने सपना और अपने बेबी के जन्म की गुड न्यूज भी इस दौरान शेयर की।

सपना ने साध ली थी चुप्पी
जब वीर और सपना के कुछ फैंस आपस में उलझ रहे थे, उस दौरान सपना ने न ही कोई सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किया और न ही सामने आकर कुछ बोला। वह अपने बच्चे के साथ समय बिताती रहीं। इसके बाद करवा चौथ पर ही सपना ने अपनी शादी को लेकर तस्वीरें शेयर की थीं।

Published on:
Also Read
View All
Bigg Boss 20: लव गिल के लिए स्काउट ओपी ने दिया शॉकिंग बयान, लोगों ने लगा डाली क्लास

Bigg Boss 20: स्काउट ओपी के लिए फैमिली वीक में जाने से गर्लफ्रेंड काश्वी ने किया इनकार, बोलीं- मुझे दिक्कत में नहीं पड़ना है

‘प्लास्टिक सर्जरी करवाने के लिए भी टाइम चाहिए’, बदलते लुक को लेकर ट्रोल करने वालों को जैस्मिन भसीन ने सुनाई खरी-खोटी

ईशा सिंह संग ब्रेकअप विवाद पर अविनाश मिश्रा की एक्स गर्लफ्रेंड ने कसा तंज, कावेरी प्रियम बोलीं- कुछ एक्टर्स रियल में ज्यादा अच्छी एक्टिंग करते हैं

Bigg Boss 20: गुल्लू ने कनिका मान के लिए फीलिंग्स कर दी जाहिर तो भड़कीं अर्शी खान, बोलीं- पूरी गेम कर दी खराब