TV न्यूज

Sexual Assault Case: ‘यौन उत्पीड़न’ मामले में सलाखों के पीछे पॉपुलर एक्टर, सामने आया वीडियो

Sexual Assault Case: महिला के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार, फेमस टीवी एक्टर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
less than 1 minute read
• •
Sep 06, 2025
Ashish Kapoor judicial custody
न्यायिक हिरासत में आशीष कपूर

Sexual Assault Case: टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। जाने-माने टीवी कलाकार आशीष कपूर को तीस हजारी कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उन्हें दो दिन पहले ही महिला के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

बाथरूम के अंदर दुष्कर्म

रिपोर्ट्स की मानें तो दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को टीवी एक्टर आशीष कपूर का मेडिकल पोटेंसी टेस्ट एम्स (AIIMS) में कराया। अधिकारियों का कहना है कि यह रिपोर्ट उन पर दर्ज कथित रेप मामले में अहम सबूत साबित होगी।

इससे पहले इस हफ्ते की शुरुआत में पुलिस ने कपूर को महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार किया था। अधिकारियों ने बताया कि कई जगहों पर उनकी गतिविधियों को ट्रैक करने के बाद उन्हें हिरासत में लिया गया।

बता दें यह मामला दिल्ली के सिविल लाइन्स पुलिस स्टेशन में दर्ज एक महिला की शिकायत से जुड़ा है। महिला का आरोप है कि अगस्त के दूसरे हफ्ते में दिल्ली में एक हाउस पार्टी के दौरान कपूर ने बाथरूम के अंदर उसके साथ दुष्कर्म किया।

सामूहिक दुष्कर्म का दावा

11 अगस्त को महिला की शिकायत के आधार पर FIR दर्ज की गई, जिसके बाद पुलिस ने आशीष कपूर की तलाश शुरू की।अधिकारियों ने बताया कि महिला ने अपनी शुरुआती शिकायत में कुछ अन्य लोगों का नाम भी लिया था, लेकिन बाद में उसने अपने बयान में बदलाव किया।

शुरुआत में महिला ने कहा था कि कपूर ने कुछ अज्ञात पुरुषों के साथ मिलकर उसका रेप किया। हालांकि, बाद में उसने अपने बयान में केवल कपूर पर रेप का आरोप लगाया। पुलिस का कहना है कि वे इस मामले में कानूनी राय भी ले रहे हैं। जांच जारी है और पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Updated on:
06 Sept 2025 06:34 pm
Published on:
06 Sept 2025 06:34 pm
Also Read
View All
Ishwar Thakur in ICU: ‘FIR’, ‘भाभीजी घर पर हैं’, फेम एक्टर ईश्वर ठाकुर ICU में, परिवार ने कहा, ‘इलाज के लिए पैसे खत्म हो रहे हैं’

‘डर-डर के देखता हूं’, बेटी रिती को लेकर मनोज तिवारी के बयान के बाद लोगों ने किए मजेदार कमेंट, बोले- सबसे ज्यादा ईमानदार पिता है

‘हम दोनों अलग-अलग लोग हैं’, बिग बॉस के लिए सलमान खान से होस्टिंग टिप्स लेने को लेकर बोले पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली

यंग डीएसए ने बोला काजी तौकीर से भी ज्यादा बड़ा झूठ? साधारण हिंदी बोलने वाले वीडियो सामने आने के बाद भाषा पर उठे सवाल

पूर्व पत्नी माही विज के सपोर्ट में उतरे जय भानुशाली, बोले- ‘बेस्ट मदर’, मैरी कॉम से हुई थी ‘बिग बॉस 20’ में बहस