TV न्यूज

जिंदगी की जंग हार गए एक्टर शाहीर शेख के पिता, सेलेब्स कर रहे इमोशनल पोस्ट

बीते 2 महीने से आए दिन किसी न किसी सेलेब के कोविड पॉजिटिव होने की खबर मिल रही है। आए दिन सेलेब्रिटी सोशल मीडिया के सहारे अपने और खास के संक्रमित होने की जानकारी दे रहे हैं। इसी कड़ी में टीवी स्टार शाहीर शेख ने भी अपने पिता के संक्रमित होने की खबर दी थी।

2 min read
shaheer_sheikh_image.jpg
SHAHEER SHEIKH WITH FATHER

टीवी इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर शाहीर शेख के लिए आज का दिन बहुत मुश्किल है। वजह है उनके पिता का निधन। जी हां कोविड की लड़ाई में शाहीर शेख के पिता जिंदगी की जंग हार गए और उनका निधन हो गया है। हाल ही में शाहनवाज शेख कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। संक्रमण तेज बढ़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। शाहीर शेख के पिता को वैंटिलेटर पर रखा गया था जिसके बाद उनका देहांत हो गया है।

इससे पहले शाहीर शेख ने खुद सोशल मीडिया पर अपने पिता की फोटो को शेयर करते हुए उनके कोविड-19 से संक्रमित होने की जानकारी दी थी। साथ ही यह भी बताया है कि उनके पिता की हालत काफी नाजुक है और वह वैंटिलेटर पर हैं। शाहीर शेख ने अपने ट्वीट में लिखा था 'दोस्तों मेरे पिता वैंटिलेटर पर हैं। वह कोविड से जंग लड़ रहे हैं। कृपया उनके लिए प्रार्थना करें ताकि वो ठीक हो जाएं।' शाहीर शेख के इस ट्वीट पर फैंस सहित कई टीवी सितारों ने उनके पिता के जल्द ठीक होने की कामना की थी।

अब इस शोक की घड़ी में इंडस्ट्री के सेलेब्स शाहीर शेख के पिता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। टीवी स्टार अली गोनी ने सोशल मीडिया के जरिए शाहीर शेख के पिता के इंतकाल के लिए शोक जताया है।

अली गोनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'इन्ना लिल्लाही व इन्ना इलैही राजिऊन, अल्लाह अंकल की रूह को शांति दे। भाई शाहीर शेख मजबूत रहो।' सोशल मीडिया पर अली गोनी का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है।

बात अगर करें इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की तो यहां भी कोविड का संक्रमण बहुत तेजी से फैला हुआ है। बीते 2 महीने से आए दिन किसी न किसी सेलेब के कोविड पॉजिटिव होने की खबर मिल रही है। आए दिन सेलेब्रिटी सोशल मीडिया के सहारे अपने और खास के संक्रमित होने की जानकारी दे रहे हैं। इसी कड़ी में टीवी स्टार शाहीर शेख ने भी अपने पिता के संक्रमित होने की खबर दी थी।

हाल ही में लता मंगेश्कर के भी कोविड संक्रमित होने की खबर आई थी, जिसके बाद इंडस्ट्री से लेकर राजनीति तक भूचाल सा मच गया था। लोग लीजेंड्री सिंगर की सेहत के लिए दुआएं भी कर रहे थे। फिलहाल उनकी स्थिति पहले से बेहतर बताई जा रही है, लेकिन इन सबसे इतर कोविड महामारी का ये सिलसिला था ही रुका है और न ही कुछ खास धीमा पड़ा है। ऐसे में सावधानी ही एकमात्र तरीका है खुद को बचाने के लिए।

Published on:
20 Jan 2022 11:55 am