TV न्यूज

पूजा करते हुए ट्रोल हो गईं अंगूरी भाभी, वीडियो देखने के बाद लोगों ने लगा दी क्लास

टीवी इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर कॉमेडी शो भाभी जी घर पर हैं लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। यही कारण है कि यह शो इतने लंबे समय से आ रहा है। फिलहाल शो के मेकर्स का भी इस शो को बंद करने का कोई इरादा नहीं है।
2 min read
• •
Updated: 14 Jan 2022, 11:29 PM IST
anguri.jpg
Shubhangi Atre

भाभी जी घर पर हैं शो का हर एक कैरेक्टर बड़ी ही बारीखी से लिखा और गढ़ गया है। लोग इस शो में आने वाले हर एक छोटे-बड़े किरदार को काफी पसंद करते हैं। इसी में से एक है अंगूरी भाभी का किरदार। अगर आप ये शो देखते हैं तो आपकों जरूर पता होगा कि इस शो में अंगूरी भाभी कितना अहम किरदार निभाती हैं। अंगूरी भाभी के किरदार में नजर आने वाली एक्ट्रेस का नाम है शुभांगी अत्रे। जिनके चाहने वाले आज देशभर में हैं।

शो के अलावा शुभांगी अत्रे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी काफी एक्टिव हैं। आए दिन वे अपने फैंस के लिए कुछ न कुछ शेयर करती हुई दिखाई देती हैं। अब इसी कड़ी में शुभांगी ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया हैं। इस वीडियो में वो पूजा करते हुए नजर आ रही हैं। यानि कि वे सूरज को जल देते हुए नजर आ रही हैं।

आज शेयर किए इस वीडियो में शुभांगी ने शॉर्ट ड्रेस पहनी हुई है और वो सूर्य को अर्घ देते हुए नजर आ रही हैं। उन्होंने यहां अपने बालों को बांधा हुआ है और सन ग्लासेस लगाए हुए हैं। उन्होंने एक स्लिंग बैग भी कैरी किया हुआ है, लेकिन इस दौरान उनसे चूक यह हो गई कि वह इस दौरान अपनी सैंडल उतारना भूल गईं।

फिर क्या था सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें उनकी इस गलती के लिए निशाने पर ले लिया है। यूजर्स उनके इस वीडियो पर अलग-अलग तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। शुभांगी को ट्रोल करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'चप्पल पहनकर जल नहीं चढ़ाया जाता। क्या आपको अपनी संस्कृति नहीं पता।' दूसरे यूजर ने कहा, 'अच्छा होता अगर आप अपनी सैंडल उतार देतीं।'

वहीं, एक और यूजर ने लिखा, 'सैंडल पहनकर भगवान सूर्य को जल अर्पण? ये तो अतिनिंदनीय है।' जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ये अपमान है‌। लोग हर तरह से उन्हे उनके इस एक्ट के लिए सोशल मीडिया पर सुना रहे हैं।

बात करें शुभांगी अत्रे की तो मास्टर्स में एमबीए करने के बाद शुभांगी ने एक्टिंग में अपना करियर बनाने का फैसला किया और सपनों की नगरी मुंबई आ गईं। शुभांगी को शुरू से ही एक्टिंग पसंद थी। ऐसे में जब उन्हें भाबी जी घर पर हैं प्रोग्राम में अंगूरी भाबी बनने का किरदार मिला तो उन्होंने इसे तुरंत एक्सेप्ट कर लिया।

बता दें कि शुभांगी साल 2003 में मिस मध्यप्रदेश भी रह चुकी हैं। इतना ही नहीं वे एक ट्रेन्ड कथक डांसर भी हैं।

Published on:
Also Read
View All
लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Anuj Thakur Last Post: निधन के बाद अभिनेता अनुज ठाकुर का आखिरी पोस्ट हुआ वायरल, बर्थडे को बताया था शानदार

स्काउट ओपी की मां ने लव गिल के रोने पर उठाए सवाल, बोलीं- ‘इतना रोने की क्या जरूरत है?’