शर्मिला ने भारतीय सिनेमा जगत में एक नया पैमाना स्थापित किया था। चूंकि, शर्मिला से पहले उस वक्त फिल्मी दुनिया में किसी भी अभिनेत्री ने बिकिनी पहनकर फोटो शूट नहीं कराया था। इसके बाद से यह कहा जाने लगा था कि अब भला पटौदी साहब का खानदान किसी ऐसी लड़की को अपनी घर की बहू बनाने के लिए कैसे राजी होगा, जो इस तरह खुलेआम अपने जिस्म की नुमाइश करती हो।