
Shweta Tiwari and Palak Tiwari: टीवी की फेमस एक्ट्रेस रही श्वेता तिवारी का 2 बार तलाक हो चुका है। पहली शादी से श्वेता को एक बेटी पलक तिवारी हैं। इसके बाद उन्होंने अभिनव कोहली से दूसरी शादी रचाई जिनसे उन्हें एक बेटा रेयांश है। तलाक के कई समय बाद श्वेता तिवारी की जिंदगी में एक बार फिर प्यार ने दस्तक दे दी है। खबरें हैं कि वह मुस्लिम एक्टर को डेट कर रही हैं। जो उनसे उम्र में 10 साल छोटे हैं और दोनों जल्द शादी की योजना बना रहे हैं।
श्वेता तिवारी की जिस एक्टर को डेट करने की खबरें आ रही हैं वह कोई और नहीं बल्कि फहमान खान है, जिन्हें इमली सीरियल में भी देखा गया था। ऐसे में अब श्वेता तिवारी का नाम उन्हीं के को-स्टार के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों स्टार्स की डेटिंग की खबरों ने फैंस को हैरान कर दिया है। क्योंकि दोनों की उम्र में करीब 10 साल का अंतर है। श्वेता तिवारी ने लंबे समय बाद ओटीटी के शो पर वापसी की है।
श्वेता तिवारी के संग डेटिंग की खबरों पर फहमान ने रिएक्ट किया है। एक्टर ने कहा, "जब हम दोनों ने ये खबरें पढ़ीं तो हम लोग खूब हंसे थे।" दोनों के रिलेशनशिप की खबरों पर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा, क्या बात है श्वेता जी शादी कब है फिर?" दूसरे ने लिखा, खुद से 10 साल छोटे लड़के को पसंद करने में कोई बुराई नहीं है" दोनों स्टार्स की डेटिंग पर अलग-अलग रिएक्शन आ रहे हैं।