1 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ब्रेन हेमरेज के बाद शोएब इब्राहिम ने पिता की हेल्थ पर दिया अपडेट, बोले- उन्हें वेंटिलेटर से हटा दिया

Shoaib Ibrahim: दीपिका कक्कड़ के ससुर और एक्टर शोएब इब्राहिम के पिता को ब्रेन हेमरेज हुआ था। अब लगभग 1 हफ्ते बाद खुद एक्टर ने अपने पापा की हेल्थ अपडेट दी है। साथ ही बताया है कि उन्होंने वेंटिलेटर से हटा दिया गया है और उन्होंने अब रिस्पॉन्स देना और मुस्कुराना शुरू कर दिया है। पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

3 min read
Google source verification
Shoaib Ibrahim Share father health update after said she has taken off ventilator after brain haemorrhage

शोएब इब्राहिम ने पिता की हेल्थ पर दिया अपडेट

Shoaib Ibrahim father health update: टीवी इंडस्ट्री के मशहूर कपल शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ के परिवार के लिए पिछला एक हफ्ता किसी बुरे सपने जैसा रहा। पिछले दिनों शोएब के पिता को अचानक ब्रेन हेमरेज (Brain Hemorrhage) होने के बाद मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुरुआती कुछ दिनों में जब उनके पिता ने इलाज पर कोई रिस्पॉन्स नहीं दिया, तो पूरा परिवार बुरी तरह टूट गया था, अब एक बार फिर शोएब ने पिता की हेल्थ पर अपडेट दिया है। रविवार शाम शोएब इब्राहिम ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक नया व्लॉग शेयर करते हुए फैंस को खुशखबरी दी है कि उनके पिता की सेहत में अब काफी सुधार है और डॉक्टरों ने उनके दिमाग से खून का थक्का (Blood Clot) सफलतापूर्वक हटा दिया है।

शोएब इब्राहिम ने दी पिता की हेल्थ अपडेट (Shoaib Ibrahim Share father health update)

शोएब इब्राहिम ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में पिछले सात दिनों के मुश्किल सफर को बयां किया। उन्होंने कहा, "मैं पिछले एक हफ्ते से आप लोगों को कोई अपडेट नहीं दे पाया, क्योंकि यह समय हमारे लिए बहुत ज्यादा भाग-दौड़ भरा और तनाव से भरा था। मैं इस मानसिक स्थिति में ही नहीं था कि कैमरा उठाकर कुछ बात कर सकूं। लेकिन रविवार को पापा की सेहत पहले से थोड़ी बेहतर है।"

शोएब ने बताया कि अस्पताल लाने के तीन-चार दिन बाद तक उनके पिता की सर्जरी नहीं हो सकी थी, क्योंकि वह पहले से ही ब्लड थिनर यानी खून पतला करने वाली दवाएं ले रहे थे। डॉक्टरों के लिए ऐसे में ऑपरेशन करना खतरनाक था। लेकिन, बुधवार को उनकी एंडोस्कोपी की गई और दिमाग में जमा खून का थक्का बाहर निकाला गया। इस पूरी प्रक्रिया के बाद उनके पिता पूरे दिन बेहोश रहे, लेकिन फिर धीरे-धीरे उनके शरीर में हरकत होनी शुरू हुई।

वेंटिलेटर पर थे दीपिका कक्कड़ के ससुर (Dipika Kakar father in law hospital ventilator)

शोएब ने भावुक होते हुए आगे बताया, "जब हम पापा को पहले दिन अस्पताल लाए थे, तो वह पूरी तरह सुन्न थे और कोई रिस्पांस नहीं दे रहे थे। सर्जरी के करीब 24 से 36 घंटे बाद उन्होंने धीरे-धीरे रिस्पॉन्स देना शुरू किया। हालांकि, बीच में उनकी हार्ट रेट काफी बढ़ गई थी और बीपी भी ऊपर-नीचे हो रहा था। सांस लेने में तकलीफ के कारण डॉक्टरों ने उन्हें एहतियातन 3-4 दिनों के लिए वेंटिलेटर पर रखा था, लेकिन आज डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर से पूरी तरह हटा दिया है।"

शोएब ने यह भी बताया कि इतने दिनों तक एनेस्थीसिया और दवाओं के असर के कारण उनके पिता की आंतों में कुछ बुलबुले बन गए हैं, जिस पर डॉक्टर अगले दो दिन नजर रखेंगे। अगर जरूरत पड़ी तो एक छोटी सर्जरी और हो सकती है, लेकिन यह कोई बड़ी चिंता की बात नहीं है।

'पापा ने दी प्यारी सी स्माइल'

शोएब ने कहा, "पापा की आवाज अभी पूरी तरह वापस नहीं आई है, जिसके लिए आगे स्पीच थेरेपी करानी होगी। लेकिन आज जब मैं उनसे आईसीयू में मिलने गया, तो उन्होंने मुझे देखकर एक प्यारी सी मुस्कान दी। वे अब बात करने की कोशिश कर रहे हैं।" व्लॉग के आखिर में शोएब ने फैंस से अपील की कि वे सोशल मीडिया पर चल रही पिता के निधन या गंभीर हालत की झूठी खबरों पर बिल्कुल यकीन न करें। उनके पिता काफी कमजोर जरूर हुए हैं, लेकिन वे तेजी से रिकवर कर रहे हैं।