TV न्यूज

कपिल शर्मा शो पर पलाश सेन ने सुनाया मजेदार किस्सा, बताया कैसे पड़ा बैंड का नाम Euphoria

The Kapil Sharma Show : टीवी के जरिए लोगों के घरों में हंसी के ठहाके लगाने के लिए मजबूर कर देने वाले कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के शो 'The Kapil Sharma Show' में बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर पलाश, शान और केके पहुंचे, जहां उन्होंने काफी मस्ती भी की और साथ-साथ लोगों का मनोरंजन करते हुए गाना भी गाया.
2 min read
• •
Updated: 6 Mar 2022, 12:11 PM IST
the_kapil_sharma_show.jpg
कपिल शर्मा शो पर पलाश सेन ने सुनाया मजेदार किस्सा, बताया कैसे पड़ा बैंड का नाम Euphoria

बेस्ट कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के शो 'The Kapil Sharma Show' में बॉलीवुड के कई दिग्गत अभिनेता और सिंगर आते हैं. कपिल का ये शो किसी के फेवरेट शो की लिस्ट में शामिल है. लोग इसको टीवी से लेकर OTT प्लेटफॉर्म और यूट्यूब पर देखना पसंद करते हैं. फिर चाहे शो के एपिसोड नए हो या पुराने लोगों को गुदगुदाने में कोई कमी नहीं रखता. हाल में कपिल शर्मा के शो में भोजपुरी तड़का लगा था, जिसके बाद अब लोगों का मनोरंजन कर के लिए बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर पलाश (Palash), शान (Shaan) और केके (KK) पहुंचे.

कपिल शर्मा के शो का एक छोटा सा प्रोमो SonyLiv के इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. वीडियो में कपिल शर्मा को तीनों सिंगर के साथ मस्ती करते हुए देखा जा सकता है. इसी बीच कपिल शर्मा 'मायरी याद वो याद वो आये री' गाने के सिंगर पलाश से पूछते हैं कि सभी सिंगर्स ने अपने बैंड का नाम अपने नाम से मिलता-जुलता ही रखा है जैसे कि कैलाश ने 'कैलाशा' रखा है तो आपने 'पलाशा' न रख कर अपने बैंड का नाम इतना यूनिक 'Euphoria' क्यों रखा है, तो इस पर पलाश जबाव देते हैं कि 'मैं डॉक्टर हूं, मेरे बाकी ऑपशन थे डायरिया, पायरिया और यूफोरिया... तो मैंने ये रख लिया'.

उनकी ये बात सुनने के बाद वहां मौजूद सभी दर्शक पेट पकड़ कर हंसने लगे. साथ ही तीनों सिंगर्स ने अपने गाने से लोगों का खासा दिल जीता. सभी ने अपने सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले गानों को दर्शकों के सामने गाना. इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है 'इस वीकेंड डॉ. पलाश के साथ कपिल के संगीत का मज़ा दोगुना और तिगुना लेकर आया है. स्ट्रीम #TheKapilSharmaShow केवल #SonyLIV पर'. फैंस इस एपिसोड के आने का इंतजार कर रहे हैं.

Published on: