3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : टप्पू की पत्नी ने पार की बोल्डनेस की हदें, बदल गया है पूरा लुक

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' लोगों की पहली पसंद है. शो के किरदारों को भी दर्शकों का बेहद प्यार मिलता है. आए दिन उनसे जुड़ी कोई न कोई खबर सामने आती रहती हैं. इससे पहले आपको शो का वो एपिसोड तो याद ही होगा, जिसमें टप्पू की छोटी उम्र में शादी हो गई थी. अब टप्पू की वो ही छोटी पत्नी काफी खूबसूरत और बोल्ड हो चुकी हैं.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 6 Mar 2022, 11:10 AM IST

taarak_mehta_ka_ooltah_chashmah.jpg

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : टप्पू की पत्नी ने पार की बोल्डनेस की हदें, बदल गया है पूरा लुक

सब टीवी का सबसे फेमस शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) 13 सालों से लोगों के घर में देखा जा रहा है और उनके चेहरों पर स्माइल लाने के काम कर रहा है. इस शो से लोगों का जुड़ाव एक परिवार की तरह हो चुका है. जेठा लाल की सोसाइटी जो परिवार की तरह रहती है अब लोगों के घरों में भी परिवार बन चुकी है. शो में कई किरदार ऐसे हैं जो के समय में पहचान पाने भी मुश्किल हैं, जो बचपन में नजर आए और अब वो एक्टर जवान हो चुके हैं. आज हम ऐसे में किरदारों के बारे में बताने जा रहे हैं.

शो में सबसे ज्यादा अच्छी बॉन्डिंग टप्पू और सोनू की मानी जाती है. अगर आप TMKOC देखते हैं तो आपने वो एपिसोड भी देखा होगा, जहां टप्पू की शादी एक बच्ची से होती है, जिसका नाम टीना होता है, लेकिन अब वही टीना समय के साथ बड़ी हो चुकी हैं और खूबसूरत भी हो चुकी है. इस दौरान गड़ा परिवार में काफी मुश्किलें आई थीं. एक छोटी बच्ची होने के बावजूद टीना नाम की इस बच्ची ने बेहतरीन अदाकारी की थी. उस अकेली बच्ची ने ही जेठालाल की मुसीबतें बढ़ा दी थीं.

यह भी पढ़ें:'अनुपमा' रूपाली गांगुली की लव स्टोरी है बेहद खास, पति ने शादी के लिए लिया था ये बड़ा फैसला

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में टीना नाम का किरदार निभाने वाली इस बच्ची का नाम नुपुर भट्ट है. एक्ट्रेस नुपुर आज 23 साल की हो चुकी हैं. उनका जन्म साल 1999 में हुआ था. नुपुर भट्ट सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वो आए दिन अपनी खूबसूरत फोटो-वीडियो शेयर करती रहती हैं. इतना ही नहीं उनकी फैन फॉलोइंग भी अच्छी है. बता दें तारक मेहता का उल्टा चश्मा साल 2008 में प्रकाशित किया गया था, जिसके बाद से ये शो अब तक लोगों का मनोरंजन करता आ रहा है.

शो के कई किरदार बदले, लेकिन लोगों के अंदर शो को लेकर दिलचस्पी जरा भी कम नहीं हुई है. ये कहानी मुंबई के गोकुलधाम की है, जहां अलग अलग जगह, संस्कृति और परम्पराओं के लोग एक दूसरे के साथ खुशी से रहते हैं. साथ ही शो की कहानी तारक मेहता के 'दुनिया ने ऊन्धा चश्मा' पर आधारित है, जो एक गुजराती साप्ताहिक अखबार चित्रलेखा के लिए लिखते थे.

यह भी पढ़ें: 'सब पूछते हैं बबीता जी कैसी हैं, कोई नहीं पूछता कि मैं कैसा हूं', जब बोलते-बोलते तारक मेहता के अय्यर हुए भावुक