TV न्यूज

BIGG BOSS 12: क्या सच में श्रीसंत ‘बिग बॅास’ के घर में इस्तेमाल कर रहे हैं फोन? वीडियो देख जानें सच्चाई

एक वीडियो के दौरान ऐसा देखने को मिला की श्रीसंत फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 20 Sep 2018, 10:12 AM IST
sreesanth secretly using phone in bigg boss 12 house video viral
sreesanth secretly using phone in bigg boss 12 house video viral

'बिग बॉस सीजन 12 'को शुरू हुए अभी मात्र3 दिन हुए हैं और कंटेस्टेंट्स ने घर में खिटपिट करनी चालू कर दी है। लगातार शो के खिलाड़ियों के बीच लड़ाई देखने को मिल रही है। पर शो में जिस कंटेस्टेंट ने आते ही सबसे ज्यादा ड्रामे किये वो हैं श्रीसंत। उन्होंने आते ही घर से बाहर जाने वाला सीन क्रीएट किया। जिसकी वजह से वह पूरे एपिसोड के दौरान लाइमलाइट में रहे। पर अब उन्हें लेकर एक और बड़ी खबर सामने आई है। एक वीडियो के दौरान ऐसा देखने को मिला की श्रीसंत फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं।

View this post on Instagram

Omg this is shocking .. is Sreesanth using phone .??? Comment below 👇👇 p.s - give us proper credit if you using our posts Follow @biggboss12_offical #biggboss11 #biggboss12#bb12#salmankhan#shreesanth #shilpashinde#priyanksharma#beingsalmankhan#bollywood#vikasgupta#roshmibanik #nehapendse #karanvirbohra #deepakthakur #sapnachoudhary #kritiverma #jasleenmatharu #hinakhan #arshikhan #bigboss12 #biggboss#anupjalota #manveergurjar #srishtyrode #bigboss11 #dipikakakar

A post shared by bigg boss 12 (@biggboss12_offical) on

जी हां, दूसरे एपिसोड के शुरूआती सीन का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। उस दौरान श्रीसंत लाउंज एरिया में अपने बेड पर बैठे हुए हैं। घर की लाइट्स ऑफ हैं। वहीं वह कंबल के नीचे हाथों से कुछ प्रेस और स्लाइड करते दिख रहे हैं। इस पर लोगों ने दावा किया है कि वह घर में रहकर फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब इस बात में कितनी सच्चाई है इसका तो पता नहीं। पर जहां बिग बॅास के रूल्स की बात करें तो फोन ले जाने की सख्त मनाही है। ऐसे में उनका इस तरह दिखना एक बड़ा सवाल है।

साथ ही कुछ यूजर्स का कहना है कि वह फोन नहीं बल्कि पैरों के तलवे दबा रहे हैं। खैर, जिसका वे अंधेरे में इस्तेमाल कर रहे हैं।

नॉमिनेशन से बचे श्रीसंत

गौरतलब है बिग बॉस सीजन 12 के पहले नॉमिनेशन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी हैं। जिसमें नॉमिनेशन के दौरान सभी जोड़ियों ने मिलकर दीपिका और सृष्टि को नॉमिनेट किया है वहीं सिंगल कंटेस्टेंट्स द्वारा जोड़ियों को नॉमिनेट करने की बारी आई तो उन्होंने मिलकर रोशमी-कृति, सोमी-सबा और शिवाशीष-सौरभ को नॉमिनेट किया।

Published on:
Also Read
View All
Bigg Boss 20: स्काउट ओपी के लिए फैमिली वीक में जाने से गर्लफ्रेंड काश्वी ने किया इनकार, बोलीं- मुझे दिक्कत में नहीं पड़ना है

‘प्लास्टिक सर्जरी करवाने के लिए भी टाइम चाहिए’, बदलते लुक को लेकर ट्रोल करने वालों को जैस्मिन भसीन ने सुनाई खरी-खोटी

ईशा सिंह संग ब्रेकअप विवाद पर अविनाश मिश्रा की एक्स गर्लफ्रेंड ने कसा तंज, कावेरी प्रियम बोलीं- कुछ एक्टर्स रियल में ज्यादा अच्छी एक्टिंग करते हैं

Bigg Boss 20: गुल्लू ने कनिका मान के लिए फीलिंग्स कर दी जाहिर तो भड़कीं अर्शी खान, बोलीं- पूरी गेम कर दी खराब

ईशा सिंह से माफी मांगते ही अविनाश मिश्रा को लगा एक और झटका, ऋषिता कोठारी और उनके बॉयफ्रेंड ने किया अनफॉलो