25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / TV News / इस साल के अंत तक बंद हो जाएंगे टीवी के ये 6 मशहूर सीरियल, ‘ये हैं मोहब्बतें’ भी लिस्ट में शामिल…

इस साल के अंत तक बंद हो जाएंगे टीवी के ये 6 मशहूर सीरियल, ‘ये हैं मोहब्बतें’ भी लिस्ट में शामिल…

टीवी इंडस्ट्री के मशहूर शोज 'ये हैं मोहब्बतें'अब जल्द ही बंद होने वाला है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 20 Sep 2018, 9:45 AM IST

top 6 tv shows that goes off air this year

top 6 tv shows that goes off air this year

टीवी इंडस्ट्री के मशहूर शो 'ये हैं मोहब्बतें' और 'इश्कबाज' अब जल्द ही बंद होने वाला है। जी हां, दोनों टीवी शोज अब आखिरी पढ़ाव पर आ चुके हैं और जल्द ही ऑफ एयर होने वाले हैं। न केवल ये दो शो बल्कि कुल 6 शोज जल्द ही ऑफएयर होने जा रहे हैं। इन शोज के नाम हैं- 'ये हैं मोहब्बतें', 'इश्कबाज,' मरियम खान- रिपोर्ट‍िंग लाइव', 'पोरस' और 'साम धाम दंड भेद'। हालांकि अभी इनकी ऑफएयर होने की तारीख सामने नहीं आई है।

टीआरपी लिस्ट में टॉप पर रहने वाला एकता कपूर का मशहूर शो 'ये हैं मोहब्बतें' को लेकर खबरें आ रही थीं कि ये अक्टूबर में बंद हो जाएगा, पर अब बताया जा रहा है कि इस शो का आखिरी एपिसोड बेहद खास होगा इसी के चलते इसके ऑफएयर होने की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है। इसकी शूटिंग विदेश में की जाएगी। बता दें अब तक 'ये हैं मोहब्बतें' के 1500 एपिसोड्स पूरे हो चुके हैं। साथ ही शो 5 साल पूरे कर चुका है। ऐसे में शो का बंद होना दर्शकों के लिए किसी सदमे से कम नहीं होगा।

ये भी पढ़ें: VIDEO: दोस्त की बर्थडे पार्टी में पहुंची उर्मिला मातोंडकर, ट्रेडिशनल लुक में आई नजर...

'इश्कबाज' शो को भी दर्शकों से बेहद प्यार मिला है। हालांकि टीआरपी लिस्ट में ये शो आगे-पीछे होता रहा है। इसके बावजूद शो में लगातार आए ट्विस्ट के कारण मेकर्स इसे सफल बनाने में कामयाब रहे।

ये भी पढ़ें: VIDEO: उर्वशी रौतेला दिखीं डिजाइनर बैग के साथ,देखें वीडियो

'कसौटी जिंदगी की 2' शो इस दिन होगा ऑनएयर

गौरतलब है कि 'कसौटी जिंदगी की 2' का नया प्रोमो हाल में जारी किया गया है। ये शो 18 साल बाद एकता कपूर एक नए अंदाज में वापस लेकर आ रही हैं। हाल में एकता ने 'कसौटी जिंदगी 2' का प्रोमो रिलीज किया, जिसे देखकर पुरानी यादें ताजा हो गई। बता दें प्रोमो में शाहरुख खान, प्रेरणा और अनुराग की अधूरी लव-स्टोरी को सुना रहे हैं। 'कसौटी जिंदगी की सीजन 2' 25 सितंबर से शुरू होगा।

ये भी पढ़ें: PICS: जाह्नवी-अनन्या से कहीं ज्यादा खूबसूरत हैं सचिन तेंदुलकर और सौरभ गांगुली की बेटियां