TV न्यूज

ऊटी घूमने गईं सुंबुल तौकीर को बंदर ने काटा, एक्ट्रेस ने अस्पताल से शेयर की दर्दनाक तस्वीर

Sumbul Touqeer Gets Bitten By A Monkey: बिग बॉस 16 भले ही खत्म हो चुका हो, लेकिन इसके कंटेस्टेंट हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। इन्हीं में से एक हैं सुंबुल तौकीर। ये अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। अब एक्ट्रेस से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आ रही है। खबर है कि एक्ट्रेस जंगली बंदरों के हत्थे चढ़ गई हैं।
2 min read
• •
Updated: 24 Mar 2023, 11:51 AM IST
sumbul touqeer
sumbul touqeer

Sumbul Touqeer Gets Bitten By A Monkey: सुंबुल तौकीर बिग बॉस के फेवरेट कंटेस्टेंट में से एक रही हैं। इन्हें शो में खूब पसंद किया गया था। वहीं ये अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं कभी लव लाइफ को लेकर तो कभी किसी और बात को लेकर। सुंबुल तौकीर खान इन दिनों समय तमिलनाडू के ऊंटी में समय बिता रही हैं। सुंबुल तौकीर खान लगातार अपने वेकेशन के फोटोज फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। हालांकि इस दौरान उनके साथ हादसा हो गया है। एक्ट्रेस को जंगली बंदर काट लिया है, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी है। सुंबुल ने एक ऐसी तस्वीर शेयर की जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। छुट्टी के दौरान सुंबुल बंदर के हमले का शिकार हो गई हैं।

शेयर की गई तस्वीर में सुंबुल तौकीर खान के हाथ पर चोट का निशान दिख रहा है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए बताया है कि इस आर्ट को बनाने वाला एक बंदर है। सुंबुल तौकीर खान ने बताया है कि उनके हाथ पर एक बंदर ने काट लिया है। सुंबुल को आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया।

सुंबुल के ट्रिप के दूसरे दिन ये हादसा हुआ। बंदर के काटने के बाद उनकी बहन उल्का ने उन्हें अपनी दोस्त के साथ मिलकर अस्पताल पहुंचाया। बाद में दोनों बहनों ने अपने इंस्टा से कुछ फोटोज शेयर किए। इस घटना की जानकारी देते हुए सुंबुल ने दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली जिसमें उनके हाथ में एक घाव दिख रहा है, इसमें उन्होंने लिखा है, 'द आर्ट।' वहीं, दूसरी फोटो बंदर की है, जिस पर 'द आर्टिस्ट' लिखा है।

यह भी पढ़ें- 'बड़े मियां छोटे मियां' फिल्म के सेट पर हुआ हादसा

सुंबुल अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। उनका नाम अक्सर फहमान खान से जुड़ता नजर आता है। सुम्बुल तौकीर खान और फहमान खान की गिनती टेली वर्ल्ड के पॉपुलर ऑनस्क्रीन कपल्स में होती है।

सुंबुल और फहमान खान, दोनों ने एक साथ टीवी शो 'इमली' में काम किया था और तभी से दोनों को साथ खूब पसंद किया जाता है। भले इनके बीच उम्र का बहुत फासला है लेकिन केमस्ट्री लाजवाब है। बिग बॉस 16 से बाहर आने के बाद भी दोनों की मुलाकात हुई थी तो फैन्स खुशी से गदगद हो गए थे।

सुंबुल जब 'बिग बॉस 16' में थीं तो फहमान उन्हें सपोर्ट करने के लिए कुछ दिन के लिए बिग बॉस के घर में भी गए थे। 'इमली' के अलावा फहमान और सुम्बुल तौकीर खान साथ में एक म्यूजिक वीडियो भी कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें- एक दूसरे को डेट कर रहे हैं आप नेता राघव चड्ढा और परिणीती चोपड़ा?

Published on:
Also Read
View All
Bigg Boss 20: लव गिल के लिए स्काउट ओपी ने दिया शॉकिंग बयान, लोगों ने लगा डाली क्लास

Bigg Boss 20: स्काउट ओपी के लिए फैमिली वीक में जाने से गर्लफ्रेंड काश्वी ने किया इनकार, बोलीं- मुझे दिक्कत में नहीं पड़ना है

‘प्लास्टिक सर्जरी करवाने के लिए भी टाइम चाहिए’, बदलते लुक को लेकर ट्रोल करने वालों को जैस्मिन भसीन ने सुनाई खरी-खोटी

ईशा सिंह संग ब्रेकअप विवाद पर अविनाश मिश्रा की एक्स गर्लफ्रेंड ने कसा तंज, कावेरी प्रियम बोलीं- कुछ एक्टर्स रियल में ज्यादा अच्छी एक्टिंग करते हैं

Bigg Boss 20: गुल्लू ने कनिका मान के लिए फीलिंग्स कर दी जाहिर तो भड़कीं अर्शी खान, बोलीं- पूरी गेम कर दी खराब