Akshay Kumar Injured: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार के लिए पिछला साल काफी बुरा गुजरा। 2022 में उनकी जिनती भी फिल्में रिलीज हुईं वह बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रहीं। हालांकि वह इन दिनों जिन फिल्मों पर काम कर रहे हैं उनसे उनके फैंस को काफी ज्यादा उम्मीदें हैं। इन्हीं फिल्मों में से एक 'बड़े मियां छोटे मियां' भी है। इस फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं, लेकिन अब फिल्म को लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही है। खबर है कि बड़े मियां छोटे मियां' की शूटिंग के दौरान अक्षय कुमार को चोट लगी है। वो टाइगर श्रॉफ के साथ एक्शन सीक्वेंस के लिए शूट कर रहे थे, जब ये हादसा हो गया। हालांकि, अक्षय ने शूटिंग नहीं रोकी और चोट लगने के बाद भी काम करते रहे।