Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता ने अपने क्रश का खुलासा कर दिया है और वो जेठालाल नहीं हैं।
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता जी का रोल प्ले करती हैं एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता। उनके किरदार को करोड़ों लोग चाहते हैं। सीरियल में जेठालाल को बबीता जी पर क्रश दिखाया गया है। मगर बबीता जी रियल लाइफ में किसी और की दीवानी हैं।
उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने क्रश की तस्वीर शेयर करते हुए अपने प्यार का इजहार भी किया है।
यह भी पढ़ें अल्लू अर्जुन को छोड़ बॉलीवुड के इस खान के साथ फिल्म बनाएंगे एटली, ‘जवान’ से भी तगड़ी होगी मूवी
बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो यहां पर अपने से जुड़ी अपडेट्स और ट्रेंडिंग गानों पर रील्स बनाकर शेयर करती रहती हैं। मुनमुन दत्ता को कोरियन ड्रामा बहुत पसंद है। उनके फेवरेट स्टार भी यहीं से हैं।
इंस्टा स्टोरी में शेयर किया क्रश का नाम
मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) ने अपनी इंस्टा स्टोरी में दो स्टार्स की फोटो शेयर करते हुए उन्हें अपना क्रश बताया है। एक्ट्रेस ने गोंग यू और ली डोंग-वूक (Gong Yoo and Lee Dong-Wook) की फोटो शेयर की हैं। उसके कैप्शन में उन्होंने लिखा-"एक ही फ्रेम में मेरे दोनों क्रश।"
ये दोनों स्टार्स गार्जियन: द लोनली एंड ग्रेट गॉड (Guardian: The Lonely and Great God) नाम के कोरियन ड्रामा में दिखाई देते हैं। ये सीरीज़ के-ड्रामा प्रशंसकों के बीच कल्ट-क्लासिक बन चुकी है। इसमें एक भूत और एक महिला के बीच की प्रेम कहानी को दिखाया गया है। इस शो की दीवानी मुनमुन दत्ता यानी बबीता जी भी हैं।
बात करें बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता की तो उन्होंने 2004 में ‘हम सब बाराती’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। 2008 में वो TMKOC शो से जुड़ी थीं। इस सीरियल में मुनमुन बबीता कृष्णन अय्यर का रोल निभाती हैं। इसमें उनकी और जेठालाल यानी दिलीप जोशी (Dilip Joshi) की केमिस्ट्री लोगों को बड़ी पसंद आती है। छोटे पर्दे पर उन्हें इस शो के फैंस देखने के लिए उत्सुक रहते हैं।