Tejasswi Prakash News: तेजस्वी प्रकाश अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहती हैं। उनका एक वीडियो सामने आया है। इसमें वो करण कुंद्रा नहीं किसी और के साथ फ्लर्ट करती दिख रही हैं। इसे देख तेजरन के फैंस आग बबूला हो रहे हैं।
Tejasswi Prakash Relationship: बिग बॉस फेम तेजस्वी प्रकाश अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहती हैं। वो और उनके बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा लोगों को कपल गोल्स देते रहते हैं। इसी बीच उनका एक वीडियो सामने आया है।
इसमें वो करण कुंद्रा नहीं किसी और के साथ फ्लर्ट करती दिख रही हैं। इसे देख TejRan के फैंस आग बबूला हो रहे हैं।
बिग बॉस 15 के घर में तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की लव स्टोरी शुरू हुई थी। दोनों हमेशा हमेशा अपने पीडीए के लिए चर्चा में रहते हैं। इन दिनों तेजस्वी प्रकाश सोनी लिव के कुकिंग शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में दिखाई दे रही हैं।
यहीं से उनका एक वीडियो आया है। इस वीडियो में वो शेफ विकास खन्ना के साथ एन्जॉय करती हुई दिखीं। इस दौरान शेफ विकास भी तेजस्वी के बालों में लाल गुलाब लगाते हुए नजर आ रहे हैं। ये वेलेंटाइन डे स्पेशल एपिसोड है।
इस वीडियो में बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा को भूल तेजस्वी प्रकाश विकास खन्ना के साथ रोमांटिक हो रही हैं। वीडियो में तेजस्वी कहती हैं- ‘एक गुलाब की कीमत आप क्या जानो शेफ विक्कू। हैप्पी वैलेंटाइन डे..!’ ये सुनते ही सभी तालियां बजाने लगते हैं।
इस वीडियो को देखने के बाद TejRan के फैंस गुस्सा हो रहे हैं। वो सोशल मीडिया पर दोनों के रिलेशनशिप के बारे में याद दिलाते दिखे। किसी ने कहा कि अब करण का क्या होगा। तो किसी ने कहा कि करण इसे देख जल भुन जाएंगे।
बीते कई दिनों से तेजरन के ब्रेकअप की खबरें आ रही हैं। मगर अभी तक दोनों ने इस पर कोई कमेंट नहीं किया है। अब देखना ये है कि इस पर करण कुंद्रा का क्या रिएक्शन आता है। यहां देखें वीडियो: