TV न्यूज

Tejasswi-Karan Engagement: कब होगी करण कुंद्रा- तेजस्वी प्रकाश की सगाई? डेट आई सामने

Tejasswi-Karan Engagement: करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश जल्द शादी करने वाले हैं। इससे पहले सगाई की डेट सामने आ गई है।

2 min read
Aug 23, 2024
Tejasswi prakash Karan kundrra Engagement

Tejasswi prakash Karan kundrra Engagement: टीवी के फेमस कपल तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा को लेकर बड़ी खबर आ रही है। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। कपल की कैमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आती है। करण और तेजस्वी का आपस में प्यार देखकर लोग ऐसे ही जीवनसाथी की ख्वाहिश रखते हैं। जहां करण तेजस्वी का खुद से ज्यादा ध्यान रखता है वहीं, तेजस्वी करण का हर जगह पर सपोर्ट करती नजर आती हैं। कपल के फैंस दोनों की शादी की बातें करते नजर आते हैं। हर कोई चाहता है कि करण और तेजस्वी जल्द ही शादी कर लें। ऐसें में अब करण और तेजस्वी की शादी से पहले सगाई की डेट सामने आ रही है। जिसे सुनकर हर कोई खुश भी है और हैरान भी हैं।

करण कुंद्रा- तेजस्वी प्रकाश की सगाई की डेट हुई रिवील (Tejasswi prakash Karan kundrra Engagement)

तेजस्वी और करण की शादी की खबरें तेजी से सोशल मीडिया पर फैल रही हैं। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर कब तेजस्वी करण की दुल्हनियां बनेंगी। जब भी कपल से शादी को लेकर सवाल किया जाता है तो दोनों ही इस सवाल को इग्नोर करते नजर आते हैं, लेकिन अब तेजस्वी और करण शादी करने जा रहे हैं। जिसे सुनकर अभी से दोनों के फैंस कपल को बधाईयां देने लगे हैं। हर कोई जानता था कि एक दिन ये प्यारा कपल हमेशा के लिए एक दूसरे का हो जाएगा। ऐसे में जो सगाई की डेट जो सामने आई है उसके मुताबिक, करण और तेजस्वी इसी साल दिसंबर में सगाई कर सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि कपल 2024 में सगाई करेगा और फिर जल्द शादी होगी। दोनों को साथ में काफी अरसा हो चुका है। एक दूसरे के साथ अक्सर नजर आने वाले ये फेमस कपल जल्द पति-पत्नी बनने वाले हैं। हालांकि, अब दोनों में से किसी ने इस बात की पुष्टि नहीं की है। तो अभी ये कह पाना मुश्किल है कि करण और तेजस्वी की सगाई दिसंबर महीने में होगी या नहीं।

Published on:
23 Aug 2024 08:58 am
Also Read
View All

अगली खबर