TV न्यूज

क्या Kapil Sharma को अलविदा कहने वाले हैं कृष्णा अभिषेक? शो छोड़ने की दी धमकी

सपना का रोल करने वाले कृष्णा अभिषेक की कॉमेडी को लोग काफी पसंद करते हैं। लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि उन्होंने कपिल को शो छोड़ने की धमकी दे डाली है।
2 min read
krushna_abhishek.jpg
Krushna Abhishek

नई दिल्ली: 'द कपिल शर्मा' शो टीवी का पॉपुलर कॉमेडी शो है। इस शो की टीआरपी हमेशा हाई रहती है। ऑडियंस इस शो को काफी पसंद करते हैं। ऐसे में लॉकडाउन के बाद एक बार से यह शो दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। शो में नजर आने वाला हर कलाकार लोगों के चेहरे पर हंसी लाने का काम करता है। वहीं, सपना का रोल करने वाले कृष्णा अभिषेक की कॉमेडी को लोग काफी पसंद करते हैं। लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि उन्होंने कपिल को शो छोड़ने की धमकी दे डाली है।

शो में रेमो आएंगे नजर

दरअसल, कृष्णा ने शो छोड़ने की धमकी मजाक में दी है। शो के आने वाले एपिसोड में कोरियोग्राफर-डायरेक्टर रेमो डिसूजा नजर आएंगे। इसका एक प्रोमो वीडियो सामने आया है। वीडियो में कृष्णा सपना के किरदार में डांस करते हुए एंट्री लेते हैं। इसके बाद सपना जैसी ही रेमो डिसूजा को देखती है तो वापस जाने लगती है। जाने से पहले वह सभी मेहमान को बाय-बाय बोलती हैं। इस पर कपिल पूछते हैं, 'बॉय क्यों कर रही है, बात नहीं करेगी इनसे?' इस पर सपना कहती हैं, 'इतने सारे गेस्ट्स कोई बुलाता है क्या।'

रेमो से जाहिर की नाराजगी

उसके बाद मजाक में कृष्णा रेमो को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहते हैं कि इन्होंने इतने सारे बैकग्राउंड डांसर्स को स्टार बना दिया लेकिन उनकी ही उन्हें मौका नहीं दिया। इसी वजह से कृष्णा गुस्सा हो कर शो से जाने की बात कहते हैं। इसी का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में सपना ने आगे कहा कि 'देश के कोने-कोने के लड़कों को स्टार बनाया, लेकिन इनकी (रेमो डिसूजा) बिल्डिंग में एक लड़का रहता है। उन्हें कभी कोई काम नहीं दिया। बता दें कि कृष्णा और रेमो डिसूजा एक ही बिल्डिंग में रहते हैं। इसीलिए उन्होंने इसे लेकर रेमो से चुटकी ली।

Published on:
07 Nov 2020 01:24 pm
Also Read
View All
समुंद्र के अंदर ‘I Love You’! करण-तेजस्वी का अंडरवॉटर प्रपोजल देख फैंस बोले- ‘ये किसी फिल्म से कम नहीं’

‘धर्म नहीं, छात्रों के मुद्दों पर हो बात’, कुणाल कामरा के ‘सीता के पति’ वाले बयान पर एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा का रिएक्शन वायरल

दिग्गज अभिनेत्री ने मंगवाया खाने का पैकेट, अंदर से निकली बिल्ली की गंदगी, अनीता कंवल ने उठाए फूड सेफ्टी पर गंभीर सवाल

“मम्मी अब अकेली नहीं हैं” शेफाली जरीवाला के पेट डॉग सिम्बा की हुई मौत, पराग त्यागी ने किया पोस्ट

‘हिंसा से नहीं मिलेगा इंसाफ’ हंगामे पर रुपाली गांगुली का फूटा गुस्सा, तो पंचायत के प्रधान जी बोले- बच्चों के साथ है मेरे जिस्म का कतरा-कतरा