-TikTok Star Siya Kakkar Suicide Case: 16 साल की उम्र में तमाम ऊंचाइयों को छूने वाली Tik Tok स्टार सिया कक्कड़ ( Siya Kakkar Died ) अब इस दुनिया में नहीं रही। -वह तरह दुनिया को अलविदा कह देगी, किसी ने भी नहीं सोचा था। हर किसी के मन में सवाल उठ रहा है कि आखिर सबको हंसाने वाली सिया कक्कड़ ने मौत ( Siya Kakkar Death Mystery ) को गले क्यों लगाया? -ऐसी क्या वजह थी कि उसने सुसाइड ( Suicide ) कर लिया। सिया की मौत से उसका परिवार गहरे सदमे में है, वहीं मनोरंजन जगत में शोक की लहर छाई हुई है।

नई दिल्ली।
TikTok Star Siya Kakkar Suicide Case: 16 साल की उम्र में तमाम ऊंचाइयों को छूने वाली Tik Tok स्टार सिया कक्कड़ ( Siya Kakkar Died ) अब इस दुनिया में नहीं रही। वह तरह दुनिया को अलविदा कह देगी, किसी ने भी नहीं सोचा था। हर किसी के मन में सवाल उठ रहा है कि आखिर सबको हंसाने वाली सिया कक्कड़ ने मौत ( Siya Kakkar Death Mystery ) को गले क्यों लगाया? ऐसी क्या वजह थी कि उसने सुसाइड ( Suicide ) कर लिया। सिया की मौत से उसका परिवार गहरे सदमे में है, वहीं मनोरंजन जगत में शोक की लहर छाई हुई है। बता दें कि बुधवार को सिया कक्कड़ ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। मौत की वजह क्या रही, इसकी जांच में दिल्ली पुलिस ( Delhi Police ) जुटी है। शुरुआती जांच में दिल्ली पुलिस को सिया के कमरे से मोबाइल, लैपटॉप और कुछ अहम दस्तावेज मिले हैं।
डिप्रेशन का शिकार थी सिया कक्कड़
पुलिस इंवेस्टिगेशन में सामने आया है कि सिया पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन में थी, हालांकि डिप्रेशन की वजह क्या थी, इसका खुलासा नहीं हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, लॉकडाउन के दौरान वह अपने परिवार के साथ ही थी, लेकिन उसके बर्ताव से ऐसा नहीं लगा था कि वह किसी परेशानी में है। परिवार वालों का कहना है कि वह ऐसा कोई कदम उठा सकती है, कभी महसूस ही नहीं था।
मोबाइल से खुल सकता है राज!
दिल्ली पुलिस ने सिया कक्कड़ की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए उसके फोन को जब्त किया है। हालांकि, पुलिस अभी तक फोन को अनलॉक नहीं कर पाई है। पुलिस उसके फोन के कॉल रिकॉर्ड की जांच करेंगी, इसके लिए परिवार वालों की मदद से फोन को अनलॉक कराया जाएगा। पुलिस उसके करीबियों से भी पूछताछ कर रही हैं। दिल्ली पुलिस के अनुसार वह 4 दिनों से डिप्रेशन में थी। उसके कमरे से मिले लैपटॉप और कुछ अहम दस्तावेज को भी जांच होगी।
नहीं मिला सुसाइड नोट
मामले की जांच कर रहे डीसीपी ने बताया कि सिया के घर से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। सिया ने बुधवार की रात लगभग 9 बजे नई दिल्ली स्थित घर पर सुसाइड किया था। सिया की मौत की खबर की पुष्टि उसके मैनेजर अर्जुन सरीन ने बता दें कि सिया कक्कड़ के इंस्टाग्राम पर एक लाख और टिकटोक पर 11 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। उसने अपनी मौत से 20 घंटे पहले एक डांस का वीडियो अपलोड किया था।