TV न्यूज

Bigg Boss 16: इस हफ्ते घर से बाहर होंगी टीना दत्ता! यहां खुली पोल

विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' शुरू होने के साथ से ही इंटरटेंमेंट का डबल डोज दे रहा है। शो में हर रोज कोई न कोई ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहे हैं। इस हफ्ते शो में सौंदर्या शर्मा, गौतम विज, शालीन भनोट और टीना दत्ता घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं। ऐसे में अब खबर आ रही है कि इस बार शो से टीना दत्ता का पत्ता कट सकता है।

2 min read
Nov 17, 2022
tina datta will eliminate from bigg boss 16 this week

एक्टर सलमान खान (Salman Khan) का रियलिटी शो 'बिद बॉस 16' (Bigg Boss 16) इस बार कुछ अलग ही अंदाज में नजर आ रहा है। शो हर दिन और इंटरेस्टिंग होता जा रहा है। शो में हर दिन किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा, बहस, हंसना-रोना देखने को मिल रहा है। शो में हर कोई नॉमिनेशन से बचने की कोशिश कर रहा है। इस बार सौंदर्या शर्मा, गौतम विज, शालीन भनोट और टीना दत्ता घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हु हैं। चारों ही शो के लिहाज से बड़े नाम हैं।

ऐसे में फैंस चिंता में हैं कि आखिर घर से कौन जाने वाला है। नॉमिनेशन प्रक्रिया के बाद से ही चारों सितारे सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहे हैं।

जहां कुछ लोग गौतम और सौंदर्या को सपोर्ट कर रहे हैं तो वहीं कुछ टीना दत्ता को शो से बाहर करने की मांग कर रहे हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस बार टीना दत्ता घर से बाहर होने वाली हैं।

यह भी पढ़ें- दो कमरे के इस छोटे घर में गुजारा कर रही हैं चारू असोपा

इसी बीच कंटेस्टेंट्स को मिले वोट से जुड़े स्क्रीनशॉट वायरल हो रहे हैं, जिन्हें देखकर मालूम पड़ रहा है कि शो से टीना दत्ता का सफर खत्म होने वाला है। सोशल मीडिया पर कुछ वोटिंग पोल भी चल रहे हैं। फैन्स के अनुमान के मुताबिक इस वीक टीना दत्ता घर से बेघर हो सकती हैं।

अगर इन वोटों के स्क्रीनशॉट की बात करें तो जहां सौंदर्या शर्मा को 27.17 प्रतिशत वोट मिले हैं। तो वहीं गौतम विज को 26.32 प्रतिशत वोट मिले हैं। इसके अलावा शालीन भनोट को 25.85 प्रतिशत तो वहीं टीना दत्ता को सबसे कम 20.65 प्रतिशत वोट मिले हैं। अगर इन स्क्रीनशॉट में लिखे आंकड़े सच हैं तो इस बार टीना दत्ता शो से बाहर जाएंगी।

इस पब्लिक पोल को लेकर सोशल मीडिया यूजर भी खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने पब्लिक पोल पर कमेंट करते हुए लिखा, "ये अगर सच है तो बहुत सही है। टीना या शालीन को निकालो, लेकिन मेकर्स ने स्टैन और साजिद जैसे कमजोर लोगों को पहले ही बचा लिया है। बिग बॉस सौंदर्या को निकालना चाहते हैं, क्योंकि उसने बिग बॉस के पक्षपाती होने पर सवाल किया था।"

वहीं शो की बात करें तो अर्चना गौतम (Archana Gautam) ने छोड़ दिया है बिग बॉस के घर का काम। अब घरवालों ने आपस में बात करते उससे ड्यूटी करवाने की ठान ली है, जिसके लिए वो प्लान बना रहे हैं।

घर में वापसी के बाद अर्चना की लगातार अपनी मनमानी करती जा रही है, जिससे घरवाले परेशान हो रहे हैं। घर के सदस्यों में हो रही जमतक टक्कर। खाने से लेकर टास्क तक सभी कंटेस्टेंट्स एक दूसरे के दुश्मन बने हुए हैं।

Published on:
17 Nov 2022 01:45 pm
Also Read
View All