TV न्यूज

दिव्यांका त्रिपाठी से लेकर सिद्धार्थ शुक्ला समेत ये स्टार्स पढ़ाई में भी हैं होशियार, जानें कौन हैं कितना पढ़ा-लिखा

टीवी के स्टार्स भी अपने ग्लैमर के चलेत खूब सुर्खियां बंटोरते हैं। बॉलीवुड सेलेब्स की तरह ही इनकी भी फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त होती है। आज हम आपको टीवी के मशहूर स्टार्स के बारें में बातएंगे। जो पढ़ाई में भी काफी होशियार थे।

3 min read
Top 8 Highly Educated Tv Stars
Top 8 Highly Educated Tv Stars

नई दिल्ली। बॉलीवुड सेलेब्स ही नहीं बल्कि टीवी सेलेब्स भी अपने ग्लैमरस के चलते खूब सुर्खियां बंटोरते हैं। टीवी के सेलेब्स घर-घर में अपनी अपने काम से दर्शकों के दिलों में जगह बनाते हैं। यही नहीं टीवी के कुछ सेलेब्स तो ऐसे हैं जो अपनी पढ़ाई और ज्ञान के लिए जाने जाते हैं। जैसा कि हमने 'बिग बॉस 14' के सीजन में एक्टर अभिनव शुक्ला को देखा था। आज हम आपको टीवी के कुछ ऐसे सितारों के बारें में बताएंगे। जो पढ़ाई में कई तरह की डिग्री ले चुके हैं।

सिद्धार्थ शुक्ला

बिग बॉस 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला ने रचना संसद स्कूल ऑफ इंटीरियर डिजाइन से इंटीरियर डिजाइन की डिग्री हासिल की है। आज वो टीवी इंडस्ट्री का जगमगता सितारें हैं।

करन पटेल

अभिनेता करण पटेल ने मुंबई के मीठीबाई कॉलेज से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की। जिसके बाद करन ने यूनिवर्सिटी ऑफ आर्ट्स से पोस्ट ग्रेजुएशन की है।

दिव्यांका त्रिपाठी

ये हैं मोहब्बतें की फेम एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी भी खूब पढ़ी-लिखी हैं। वैसे तो दिव्यांका आर्मी में जाना चाहती थीं। दिव्यांका ने अपनी ग्रेजुएशन नूतन कॉलेज भोपाल से की है। यहीं नहीं दिव्यांका एक प्रमाणित पर्वतारोही भी हैं। उन्होंने नेहरू पर्वतारोहण संस्थान, उत्तरकाशी से पर्वतारोहण पाठ्यक्रम पूरा किया और राइफल शूटिंग में गोल्ड मेडल जीता है।

नकुल मेहता

टीवी के मोस्ट पॉपुलर एक्टर नकुल मेहता ने मुंबई विश्वविद्यालय से अपनी पढ़ाई पूरी की है। उन्होंने कॉर्मस में डिग्री ली है।

सुरभि चंदना

टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना ने ब्यूटी अथर्व इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज से प्रबंधन में डिग्री ली है।

सुरभि ज्योति

सीरियल नागिन से लोकप्रियता हासिल करने वाली एक्ट्रेस सुरभि ज्योति ने इंग्लिश में एम.ए की डिग्री ली है। उन्होंने एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स से की है।

तेजस्वी प्रकाश

तेजस्वी प्रकाश टीवी की सबसे पसंदीदा एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई मुंबई यूनिवर्सिटी ग्रेजुएशन इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार इंजीनियरिंग में की है।

Published on:
07 Aug 2021 02:25 pm