TV न्यूज

टीवी एक्टर Shaheer Sheikh ने की रूचिका कपूर से सगाई, इंगेजमेंट रिंग की फोटो की शेयर

शहीर शेख ( Shaheer Sheikh ) ने गर्लफ्रेंड रुचिका कपूर ( Ruchikaa Kapoor ) से की सगाई शहीर ने सोशल मीडिया पर शेयर की अंगूठी की फोटो अगले साल फरवरी में कर सकते हैं शादी
2 min read
• •
Updated: 24 Nov 2020, 8:24 PM IST
टीवी एक्टर Shaheer Sheikh ने की रूचिका कपूर से सगाई, इंगेजमेंट रिंग की फोटो की शेयर
टीवी एक्टर Shaheer Sheikh ने की रूचिका कपूर से सगाई, इंगेजमेंट रिंग की फोटो की शेयर

मुंबई। टीवी एक्टर शहीर शेख ( Shaheer Sheikh ) और उनकी गर्लफ्रेंड रुचिका कपूर ( Ruchikaa Kapoor ) ने सगाई कर ली है और इसकी घोषणा सोशल मीडिया पर कर दी है। इस संबंध में शेयर एक फोटो में रुचिका सगाई की अंगूठी पहने दिख रही हैं।

'बाकी जिंदगी के लिए मैं बहुत ही एक्साइटेड हूं'

'ये रिश्ते हैं प्यार के' फेम शहीर शेख ने इससे कुछ दिन पहले ही रुचिका और खुद की फोटो शेयर कर अपने रिलेशन का संकेत दिया था। सगाई की फोटो शेयर करते हुए शहीर ने कैप्शन में लिखा,'#TuHasdiRave अपनी बाकी जिंदगी के लिए मैं बहुत ही एक्साइटेड हूं। #ikigai'

यह भी पढ़ें : 43 की उम्र में आईवीएफ के जरिए तीन बच्चों की मां बनने पर खुलकर बोलीं फराह खान
सेलेब्स ने दी बधाई
शहीर और रुचिका की सगाई की सोशल मीडिया पोस्ट पर सेलेब्स और फैंस ने जमकर बधाइयां दी हैं। बधाई देने वाले सेलेब्स में तुषार कपूर, एकता कपूर, क्रिस्टल डिसूजा, अनिता हसनंदानी, श्रिया पिलागांवकर, रित्विक अरोड़ा, वत्सल सेठ, रवि भाटिया, तनुश्री गुप्ता आदि शामिल हैं।

फरवरी में कर सकते हैं शादी
कोरोना महामारी को देखते हुए शहीर और रुचिका की शादी सामान्य समारोह में होगी। फरवरी, 2021 में दोनों पारम्परिक शादी समारोहपूर्वक की जा सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शादी समारोह दो जगह आयोजित होंगे। पहला कार्यक्रम शहीर के जम्मू स्थित घर में होने की खबरें हैं। जबकि महामारी में कमी आती है तो मुंबई में बड़ा आयोजन हो सकता है।

'महाभारत' में निभाया अर्जुन का किरदार
शहीर शेख ने 'महाभारत' सीरियल में अर्जुन का यादगार किरदार निभाया था। टीवी शो 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' में देवरथ दीक्षित और ये रिश्ते हैं प्यार के' में अबीर राजवंश का किरदार काफी पसंद किया गया। शहीर ने 2009 में 'क्या मस्त है लाइफ' सीरियल से टीवी की दुनिया में डेब्यू किया। खास बात ये है कि शहीर ने इंडोनेशिया की मूवीज और टीवी शोज में काम किया है।

क्रिएटिव प्रोड्यूसर और कार्यकारी उपाध्यक्ष हैं रुचिका

बालाजी मोशन पिक्चर्स में रुचिका क्रिएटिव प्रोड्यूसर और कार्यकारी उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने क्रिएटिव प्रोड्यूसर के रूप में 'वीरे दी वेडिंग' और 'लैला मजनू' सहित कई फिल्मों में काम किया है। वह कंगना रनौत-राजकुमार राव स्टारर 'मेंटल है क्या', सिद्धार्थ मल्होत्रा-परिणीति चोपड़ा स्टारर 'जबरिया जोड़ी', भूमि पेडनेकर की हालिया रिलीज मूवी 'डॉली किट्टी और वो चमके सितारे', और 'ड्रीम गर्ल' जैसी फिल्मों का हिस्सा रही हैं।

Published on:
Also Read
View All
लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Anuj Thakur Last Post: निधन के बाद अभिनेता अनुज ठाकुर का आखिरी पोस्ट हुआ वायरल, बर्थडे को बताया था शानदार

स्काउट ओपी की मां ने लव गिल के रोने पर उठाए सवाल, बोलीं- ‘इतना रोने की क्या जरूरत है?’