TV न्यूज

और दुबई के बॉलिवुड पार्क में नाचने लगी अंकिता लोखंडे, जानिए क्या हुआ, देखें वीडियो

अंकिता लोखंडे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

2 min read
Dec 15, 2017
Ankita lokhande
Ankita lokhande

टेलिविजन जगत की जानी मानी अभिनेत्री अंकिता लोखंडे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो दुबई का है। दरअसल अंकिता लोखंडे इस समय दुबई में हैं। अब अंकिता लोखंडे बॉलीवुड में भी डेब्यू करने जा रही हैं। बता दें कि अंकिता लोखंडे कंगना रनौत की आगामी फिल्म मणिकर्णिका में नजर आने वाली हैं। अंकिता को जानने वालों को पता है कि उन्हें डांस करने का बेहद शौक है। इसी कारण अंकिता को जब मौका मिलता है, वह डांस करने लग जाती हैं। हाल ही में ऐसा ही कुछ हुआ। दरअसल अंकिता लोखंडे 10 वें मसाला अवॉर्ड में हिस्सा लेने दुबई गई थी। यहां अंकिता लोखंडे ने दुबई के बॉलीवुड पार्क में अचानक ही डांस करना शुरू कर दिया। इसका एक वीडियो भी अंकिता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि अंकिता किस तरह से जमकर डांस कर रही है।

अंकिता के डांस का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। साथ ही अंकिता ने हाल में एक फोटोशूट भी कराया था। अंकिता ने इस फोटोशूट की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिस पर उन्हें बॉडी शेमिंग का शिकार होना पड़ा। इसके बाद अंकिता ने एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की और तस्वीर के साथ कैप्शन में उन्होंने हेटर्स को करारा जवाब भी दिया। बता दें कि मसाला अवॉर्ड में अंकिता के अलावा बामलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी , गोविंदा , पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान भी इस शो में हिस्सा लेने दुबई पहुंचे हैं।

'मणिकर्णिका'फिल्म में आएंगी नजर:

अंकिता लोखंडे अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल के बारे में हमेशा खुलकर बात करती है। जल्द ही अंकिता फिल्म'मणिकर्णिका'में नजर आएंगी। इस फिल्म में कंगना रानौत भी हैं। अपनी इस मूवी के बारे में बात करते हुए अंकिता ने कहा कि 'फिल्म की हीरो कंगना हैं हीरोइन मैं हूं। मैं इससे पहले झलकारी बाई के बारे में ज्यादा कुछ नहीं जानती थी, लेकिन इतना मालूम है कि वह इतिहास के महानतम किरदारों में से एक हैं।'

Published on:
15 Dec 2017 01:00 pm