4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bigg Boss 11: अब घर में होगी इस हसीना की एंट्री, होंगे हंगामे और मुश्किल में आशिक

दिव्या अग्रवाल की एंट्री से बिग बॉस के घर में होंगे हंगामे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 13 Dec 2017, 11:15 AM IST

 Divya Agarwal

Divya Agarwal

कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो बिग बॉस ११ में अब एक नया मोड आने वाला है। खबरों के अनुसार बिग बॉस के घर में एक नए सदस्य की एंट्री होने वाली है। बिग बॉस के घर में यह एंट्री वाइल्ड कार्ड के जरिए होगी। इस सदस्य की एंट्री से यह शो और भी ज्यादा रोचक हो जाएगा। चलिए आप का सस्पेंस खत्म करते हुए हम बता देते हैं कि बिग बॉस के घर में वाइल्ड कार्ड के जरिए कौन आने वाला है। बिग बॉस के घर में दिव्या अग्रवाल वाइल्ड कार्ड के जरिए एंट्री लेने वाली हैं।

दिव्या अग्रवाल की एंट्री से बिग बॉस के घर में अपनी आशिकी के लिए मशहूर प्रियांक शर्मा की मुश्किलें बढ जाएंगी क्योंकी दिव्या अग्रवाल प्रियांक शर्मा की एक्स गर्लफ्रेंड हैं। खबरों के अनुसार शो के मेकर्स ने दिव्या अग्रवाल से शो में आने की बात की है। अगर बिग बॉस में प्रियंका आती हैं तो बिग बॉस के घर में हंगामें बढना तय माना जा रहा है। ज्ञातव्यहै कि दिव्या अग्रवाल पिछले हफ्ते प्रियांक से मिलने के लिए शो में आई थी। इस दौरान प्रियांक से बातचीत में उन्‍होंने अपने ब्रेकअप के लिए प्रियांक को ही जिम्‍मेदार ठहराया था। साथ ही दिव्या ने जमकर हंगामा भी किया था। अब ऐसे में अगर वह बिग बॉस के घर में आई तो रोमांस के किंग प्रियांक के लिए मुश्किलें खडी होना तय है।

शो में प्रियांक को बोला था झूठा:
ज्ञातव्य है कि दिव्या अग्रवाल जब शो में मेहमान के तौर पर आई थीं तो जमकर हंगामा हुआ था। प्रियांक ने बिग बॉस में घरवालों से कहा था कि उनका दिव्‍या से ब्रेकअप हो चुका है, लेकिन शो में दिव्या ने प्रियांक को झूठा बोलकर खुद ही रिश्‍ता तोड़ दिया था। अब देखना है कि प्रियंका के बिग बॉस में आने से कौन सा नया हंगामा देखने को मिलेगा।

इस हफ्ते बिग बॉस ने दिया घरवालों को यह टास्क:
गौरतलब है कि बिग बॉस सीजन ११ के इस हफ्ते में बिग बॉस ने लग्‍जरी बजट के लिए घरवालों को 'क्चक्च रु्रक्च' टास्क दिया है। इस टास्क में कुछ सदस्‍य रोबोट होंगे और उन्हेंं अन्य सदस्‍यों को अपने तरीके से हंसाने, रुलाने और गुस्‍सा करने के लिए उकसाना होगा।