TV न्यूज

इस टीवी अभिनेत्री को पसंद नहीं भारतीय मर्द, पाकिस्तानी क्रिकेटर से बनाना चाहती है संबंध

एक इंटरव्यू में कहा कि वह भारतीय मर्दों की तरफ कभी भी आकर्षित नहीं होती हैं।
2 min read
Jun 04, 2018
Mahika sharma
Mahika sharma

टीवी अभिनेत्री माहिका शर्मा इन दिनों सुर्खियों में हैं। उनका एक बयान चर्चा का विषय बना हुआ है। उन्होंने एक ऐसा बयान दिया है कि वह सुर्खियों में आ गई हैं। माहिका का कहना है कि उन्हें ब्रिटिश पोर्न डैनी डी और पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी से संबंध बनाने में कोई परेशानी नहीं है।

यह भी पढ़ें: अर्जुन रामपाल के तलाक का कारण सुजैन नहीं बल्कि यह मॉडल, जानें सच्चाई

पसंद नहीं भारतीय मर्द:
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार माहिका ने एक इंटरव्यू में कहा कि वह भारतीय मर्दों की तरफ कभी भी आकर्षित नहीं होती हैं। उनका कहना है कि उन्हें हमेशा से ब्रिटिश पोर्न स्टार डैनी डी और पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी पर क्रश रहा है। माहिका का कहना है कि उन्हें डैनी डी के साथ पोर्न फिल्म में भी काम करने से कोई ऐतराज नहीं है।

डैनी डी ने माहिका के साथ शुरू किया प्रोडक्शन हाउस:

ब्रिटिश एडल्ट फिल्म स्टार डैनी डी भी बॉलीवुड में एंट्री के लिए तैयार हैं। उन्होंने माहिका के साथ बॉलीवुड में अपना प्रोडक्शन हाउस शुरू किया है। डैनी का कहना है कि माहिका उनकी दोस्त हैं। डैनी ने कहा, 'मैं उनके साथ इंडि‍यन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अगाज करने को लेकर खुश हूं।

बना रहे हिंदी फिल्म:

माहिका शर्मा पूर्व मिस टीन नार्थईस्ट रह चुकी हैं। माहिका और डैनी साथ में 'द मॉर्डन कल्चर' नाम के प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। यह लोगों की मानसिकता पर आधारित हिंदी फिल्म है।' इस फिल्म की शूटिंग लॉस एंजेलिस और भारतीय शहरों में की जाएगी। यह एक रोमांटिक फिल्म है। माहिका इस फिल्म में एक भारतीय लड़की गीता के किरदार में नजर आएंगी। गीता को लॉस एंजेलिस में संघर्ष का सामना करना पड़ता है।

कास्टिंग काउच का शिकार होने से बेहतर पोर्न फिल्म:

माहिका ने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें पोर्न फिल्म में काम करने से कोई ऐतराज नहीं है। उन्होंने कहा कि वह शाहिद अफरीदी और रेयान रेनॉल्ड के साथ संबंध बनाना चाहती हैं। साथ ही उनका मानना है कि कास्टिंग काउच का शिकार होने से बेहतर है कि कैमरे के सामने पोर्न फिल्म में काम करना ज्यादा बेहतर है।

Published on:
04 Jun 2018 07:15 pm