
टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' 17 साल पुराना है। इसकी शुरुआत 2001 में हुई थी। इसके बाद यह टीवी शो 2008 तक चला। इस शो को फैंस बेहद पसंद करते थे और यह उस वक्त का सबसे पॉपुलर शो रह चुका था। इसमें अनुराग प्रेरणा और कोमोलिका का किरदार बहुत फेमस हुआ करता था। 'कोमोलिका' के किरदार में उर्वशी ढोलकिया नजर आई थीं। अब एकता कपूर इस टीवी सिरियल का रीमेक ला रही हैं। इसका प्रोमो अभी हाल ही में रिलीज किया गया है। साथ ही सोशल मीडिया पर पुराने शो के वीडियोज वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में कोमोलिका की एंट्री का सीन खूब वायरल हो रहा है।
कोमोलिका का था नेगेटिव रोल
टीवी शो 'कसौटी जिंदगी की' में उर्वशी ढोलकिया ने कोमोलिका के किरदार में नेगेटिव रोल अदा किया था। उर्वशी के इस रोल को फैंस ने काफी पसंद भी किया था। इस टीवी शो के पुराने वीडियो वायरल होने की वजह से लोगों की पुरानी यादें ताजा हो गई हैं। वायरल वीडियो में उर्वशी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने बालों की चोटी की हुई है साथ में बालों पर गजरा लपेटा हुआ है। इन्हें देख सबकी नजरें खुली की खुली रह जाती हैं।
'कसौटी जिंदगी की रीबूट' में ये भी आएंगे नजर
'कसौटी जिंदगी की रीबूट' में प्रेरणा के रोल में एरिका फर्नांडिस नजर आएंगी। आशा जताई जा रही है कि 'कोमोलिका' के रोल में हिना खान या मधुरिमा तुली नजर आ सकती हैं। वहीं 'अनुराग' के रोल के लिए भी कई नाम सामने आए हैं। इसमें शरद मल्होत्रा, कुशल टंडन का नाम प्रमुख है। बता दें कि 'कसौटी जिंदगी की' में 'अनुराग बसु' के रोल में पाकिस्तानी एक्टर सीजेन खान और 'प्रेरणा' के रोल में श्वेता तिवारी नजर आई थीं।