TV न्यूज

प्रत्युषा बनर्जी को डेट कर रहे थे विकास गुप्ता, ऐक्ट्रेस की मौत के 5 साल बाद किया खुलासा

बिग बॉस के पूर्व प्रतियोगी और टीवी प्रोड्यूसर विकास गुप्ता ने दिवंगत एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी को लेकर खुलासा किया है। विकास का कहना है कि वे प्रत्युषा के साथ रिलेशन में थे। उनके बाईसेक्शुअल होने की जानकारी प्रत्युषा को ब्रेकअप के बाद मिली थी।

2 min read
Jun 11, 2021
vikas_gupta.png

मुंबई। टीवी प्रोड्यूसर और बिग बॉस के पूर्व प्रतिभागी विकास गुप्ता ने 'बालिका वधू' फेम टीवी एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी को लेकर खुलासा किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रत्युषा ने वर्ष 2016 में आत्महत्या कर ली थी। विकास का दावा है कि वे प्रत्युषा के साथ रिलेशनशिप में थे। दोनों का जब ब्रेकअप हुआ तब एक्ट्रेस को मालूम चलता कि वह बाईसेक्शुअल हैं

विकास का दावा: प्रत्युषा के साथ था रिलेशनशिप
विकास ने ईटाइम्स से बातचीत में बेबाकी से कहा कि उन्होंने केवल दो ही महिलाओं को डेट किया है। ये दोनों महिलाएं उनके बाईसेक्शुअल होने के बारे में जानती थी। विकास ने प्रत्युषा का नाम तो बताया, लेकिन दूसरी गर्लफ्रेंड का नाम बताने से इंकार किया। विकास ने इस बातचीत में बताया,' प्रत्युषा को उनके बाइसेक्शुअल होने के बारे में ब्रेकअप से पहले पता नहीं थी। हम दोनों का साथ ज्यादा समय तक नहीं रहा था।' विकास ने इस बातचीत में उनके प्रत्युषा से ब्रेकअप की वजह भी बताई। उनके अनुसार, कुछ लोगों ने उनकी बुराई प्रत्युषा से की थी। हालांकि वह इस बात पर विस्तार से बात नहीं करना चाहते क्योंकि अब प्रत्युषा इस दुनिया मेंं नहीं है। विकास ने कहा कि ब्रेकअप के बाद वे एक्ट्रेस से नाराज थे। इसीलिए जब एक उन्हें सड़क पर नजर आईं, तो देखकर भी इग्नोर कर दिया। प्रत्युषा ने इस बात की नाराजगी जताते हुए कॉल कर पूछा भी था, वे ऐसा कैसे कर सकते है। विकास, प्रत्युषा को पसंद करते थे और उनके साथ एक बड़े प्रोजेक्ट पर काम करना चाहते थे।

'वह अस्पताल के बाहर चिप्स खा रहा था'
गौरतलब है कि 2016 में प्रत्युषा बनर्जी की मौत हो गई थी। इस बारे में कहा जाता है कि उन्होंने आत्महत्या की थी। उनके बॉयफ्रेंड राहुल राज पर एक्ट्रेस को उकसाने का आरोप लगा था। इस बारे में विकास का कहना है कि वह अस्पताल के बाहर चिप्स खा रहा था। मैं घुसा तो देखा कि मकरंद मल्होत्रा वहीं थे और लोगों को बुला रहे थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रत्युषा ने राहुल को डेट करने से पहले मकरंद को डेट किया था। कहा जाता है कि यह रिलेशनशिप उनके जीवन की सबसे प्यारी रिलेशनशिप थी।

Published on:
11 Jun 2021 05:31 pm