TV न्यूज

विवियन डीसेना ने क्यों छोड़ा ‘लाफ्टर शेफ्स’, सामने आई ये बड़ी वजह

Vivian Dsena: विवियन डीसेना ने 'लाफ्टर शेफ्स: फन अनलिमिटेड 3' से बाहर हो गए हैं। इसकी वजह भी सामने आ गई है।
2 min read
• •
Updated: 14 Jan 2026, 4:27 PM IST
Vivian Dsena
विवियन डीसेना ने छोड़ा 'लाफ्टर शेफ्स' (इमेज सोर्स: टीवी शो एक्स फोटो स्क्रीनशॉट)

Vivian Dsena Laughter Chefs Show Exit: टीवी के चर्चित एक्टर विवियन डीसेना एक बार फिर सुर्खियों में हैं, वजह है उनका बड़े शो से अचानक बाहर होना। जी हां, ‘लाफ्टर शेफ्स: फन अनलिमिटेड 3’ से उनके हटने की खबर ने फैन्स को चौंका दिया है, लेकिन अब इस फैसले की असली वजह सामने आ गई है।

शो छोड़ने की वजह

ताजा जानकारी के मुताबिक, विवियन अपनी पूरी ऊर्जा एक नई फिक्शन सीरीज की तैयारी में लगा रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने रियलिटी शो को अलविदा कहा है। एक्टिंग की दुनिया में हमेशा कुछ नया करने की चाहत रखने वाले विवियन का यह कदम उनके करियर के नए मोड़ की ओर इशारा करता है। अब फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि वह किस नए अवतार में दिखाई देंगे।

वहीं एक सूत्र के अनुसार, विवियन डीसेना ने ‘लाफ्टर शेफ्स’ में अपनी जिम्मेदारीयां पूरी करने के बाद तय किया कि अब वे अपना पूरा ध्यान नई फिक्शन सीरीज पर देंगे। यह शो कलर्स चैनल के लिए बनाया जा रहा है, लेकिन इसके बारे में अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। विवियन इस नए प्रोजेक्ट की तैयारियों में पूरी तरह डूब चुके हैं। उन्होंने वर्कशॉप्स और प्री-प्रोडक्शन बैठकों में हिस्सा लेना शुरू कर दिया है, ताकि वे अपने किरदार और कहानी को बेहतर ढंग से समझ सकें। उनकी कोशिश है कि जब शो रिलीज हो, तो दर्शकों को बिल्कुल नया और दमदार अनुभव मिले।

वर्कशॉप्स और मीटिंग्स में लगातार व्यस्त रहने के कारण विवियन इस समय मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं। वे चाहते हैं कि सही समय पर ही इस प्रोजेक्ट से जुड़ी जानकारी सामने आए।

400 बार हुए रिजेक्ट फिर भी नहीं मानी हार

विवियन डीसेना ने अपनी करियर की शुरुआत साल 2007 में मॉडलिंग से की। इसके बाद उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखा। विक्रम फडनीस जैसे प्रसिद्ध डिजाइनर्स के लिए रैंप वॉक किया। विवियन ने खुद बताया कि उन्हें लगभग 350 से 400 बार रिजेक्ट किया गया, लेकिन हार न मानकर उन्होंने लगातार प्रयास किया।

विवियन डीसेना ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2008 में टीवी शो ‘कसम से’ से की, लेकिन उन्हें असली पहचान ‘प्यार की ये एक कहानी’ में अभय रायचंद के रोल से मिली। इस किरदार ने उन्हें युवाओं का पसंदीदा स्टार बना दिया। इसके बाद वे कई हिट शोज का चेहरा बने, जैसे ‘मधुबाला – एक इश्क एक जुनून’, ‘शक्ति:अस्तित्व के एहसास की’ और ‘सिर्फ तुम’, जिनमें उनके काम को खूब सराहा गया।

सिर्फ फिक्शन ही नहीं, विवियन रियलिटी शो में भी नजर आए हैं। उन्होंने ‘झलक दिखला जा 8’, ‘खतरों के खिलाड़ी 7’ और ‘बिग बॉस 18’ में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

Updated on:
14 Jan 2026, 4:27 PM IST
Published on:
Also Read
View All
लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Anuj Thakur Last Post: निधन के बाद अभिनेता अनुज ठाकुर का आखिरी पोस्ट हुआ वायरल, बर्थडे को बताया था शानदार

स्काउट ओपी की मां ने लव गिल के रोने पर उठाए सवाल, बोलीं- ‘इतना रोने की क्या जरूरत है?’