TV न्यूज

#BB11 :सलमान ने पहली बार ली अर्शी साइड, किया खुलासा-ये कंटेस्टेंट जीत सकता है शो

बिग बॉस 11 :सलमान ने पहली बार ली अर्शी साइड, किया खुलासा : यह कंटेस्टेंट जीत सकता है शो...
2 min read
• •
Updated: 12 Nov 2017, 3:39 PM IST
Salman_Khan
Salman_Khan

बिग बॉस सीजन 11 को शुरू हुए करीब डेढ़ महीने हो गया है। जैसे-जैसे शो आगे बढ़ रहा अधिक रोमांचक होता जा रहा है। किसी कुछ नहीं पता चल पा रहा कि इस बार कौनसा कंटेस्टेंट शो जीतेगा और कौनसा नहीं? होस्ट सलमान खान इस बार वीकेंड वार के दौरान अर्शी खान की साइड लेते नजर आए। उन्होंने अर्शी की जमकर तारीफ तो की है साथ सलमान ने ये हिंट भी दिया कि इस बार कौनसा कंटेस्टेंट जीत सकता शो। अब आप उस कंटेस्टेंट का नाम जानने के लिए बहुत एक्साइटेड हो रहे होंगे। तो आपको बता दें कि इस बार वीकेंड वार के दौरान सलमान खान ने पहली बार अर्शी की साइड लेते हुए कहा कि अर्शी जीत सकती है शो।

हालांकि, ये सच नहीं है कि अर्शी खान ही शो जीतेंगी। हो सकता है सलमान ने अर्शी का मन रखने के लिए ये बात कही हो। हां, यही सच है। अगर इंडिया की आवाम की मानें तो इस बार शो जीतने के सबसे तगड़े दावेदार हिना, शिल्पा और विकास ही है। शनिवार को बिग बॉस शो में अपनी अपकमिंग फिल्म 'फिरंगी' का प्रमोशन करने कॉमेडियन कपिल शर्मा ने भी अर्शी खान की अदाओं की जमकर तारीफ की। उन्होंने अर्शी से कहा कि आप केवल टीवी पर ऐसी कातिल अदाओं का जलवा दिखाती है या रियल में आप ऐसी हो। तो अर्शी ने कहा कि वह रियल में भी ऐसी है और जहां भी जाती हैं वह मजे ही करती हैं।

इसी दौरान कपिल शर्मा ने कंटेस्टेंट को एक टास्क दिया जिसमें भी अर्शी खान हिट रही। उन्होंने हिना खान से अपनी पुरानी कसक निकालते हुए उन्हें एक जोरदार लात मारी। साथ ही अर्शी ने हिना को घर की वैम्प यानी खलनायिका बताया। हालांकि, ऐसा हकीकत में नहीं हुआ ये तो बस एक टास्क था। लेकिन जो भी हुआ बड़ा ही मजेदार हुआ। बिग बॉस सीजन 11 की तरोताजा खबरों के लिए जुड़े रहे पत्रिका डॉट कॉम के साथ।

Published on: