5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शर्म करो पुनीश-बंदगी… कोई ऐसी हरकत मां-बाप के सामने करता है क्या!

शर्म करो पुनीश-बंदगी... कोई ऐसी हरकत मां-बाप के सामने करता है क्या...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dilip Chaturvedi

•

Updated: 12 Nov 2017, 1:25 PM IST

puneesh and bandagi

puneesh and bandagi

बिग बॉस के इतिहास में ऐसा पहली बार नहीं हुआ...घर में पुनीश शर्मा और बंदगी कालरा कोई पहले ऐसे कपल नहीं, जिनकी लव स्टोरी स्टोरी सुर्खियों में है। इससे पहले भी हुआ और इससे भी ज्यादा हुआ है। फ्लैश बैक में जाएंगे, तो अस्मित पटेल और बीना मलिक की लव स्टोरी आंखों के सामने आ जाएगी। ये दोनों कपल भी कई बार एक साथ एक ही रजाई में सोते पाए गए थे। इनका प्यार तो न सिर्फ वल्गर, बल्कि फेक भी नजर आता था, लेकिन यह भी सच है कि पुनीश-बंदगी भी हदें पार कर रहे हैं। नेशनल टीवी पर उन दोनों को खुलेआम वो नहीं करना चाहिए, जो वो कर रहे हैं। प्यार जताने के और भी तरीके होते हैं... इस वीकेंड के वॉर में सलमान खान ने भी दोनों के प्यार करने के तरीके पर आपत्ति जताई।

बता दें कि बीते शनिवार का जब सलमान बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंटस से रूबरू हुए, तो उन्होंने पुनीश और बंदगी को जमकर सुनाया। सलमान ने कहा इस शो को पूरे देश के साथ आपके घरवाले भी देख रहे हैं, इसलिए जो आप दोनो कर रहे हो, इस पर आपको शर्म आनी चाहिए। सलमान ने कहा कि बेशक प्यार में किसी का वश नहीं होता, लेकिन क्या आप अपने मां-बाप के सामने ऐसा कर सकते हो। पुनीश ने जवाब दिया नहीं करते भाई...सलमान ने कहा, चूंकि आप ऐसा कर रहे हो, क्योंकि देश की जनता इतनी जल्दी नहीं सोती...आप जो करते हो, उसे बच्चों से लेकर बड़े-बुजुर्ग सब देखते हैं...आपके मां-बाप भी देखते हैं। इसके बाद पुनीश और बंदगी ने ऐसी हरकत न करने पर हामी भरी। वैसे आपको बता दें कि बंदगी और पुनीश की इस प्रेमकहानी से एक्स बॉय फ्रेंड डेनिस नागपाल काफी नाराज हो चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट की मानें, तो उन्होंने ना केवल बंदगी के साथ अपना रिश्ता तोडऩे का ऐलान किया है, बल्कि नागपाल ने कहा कि बंदगी उनके लायक ही नहीं। उन्होंने माना कि बंदगी नेशनल टीवी पर उनके नाम का मजाक बनाने के साथ-साथ खराब भी कर रही हैं।

बहरहाल, इसमें कोई दोराय नहीं कि बिग बॉस के सीजन 11 में कंटेस्टेंट्स के झगड़ों के बीच पुनीश शर्मा और बंदगी कालरा की लव स्टोरी सुर्खियों में है। घर के अंदर उन दोनों के बीच जिस तरह से नजदीकियां देखने को मिल रही हैं उससे लोगों का हैरान लाजिमी है। लेकिन अब देखना यह है कि सलमान की हिदायत के बाद दोनों अपने प्यार पर किस तक कंट्रोल करते हैं। वैसे हम आपको बता दें कि 38वें दिन दोनों ने एक साथ बिस्तर पर लेटे हुए ऐसी-ऐसी बाते कीं, जिसे बिग बॉस भी नहीं दिखा सके। इसे अनसीन वीडियो में शामिल किया गया है।