5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Exclusiv: रॉकेट टास्क से हुआ खुलासा, बिग बॉस के घर में ये कॉमनर है सबसे महंगा

रॉकेट टास्क से हुआ खुलासा, बिग बॉस के घर में ये कॉमनर है सबसे महंगा...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dilip Chaturvedi

•

Updated: 9 Nov 2017, 5:40 PM IST

sapna chaudhary

sapna chaudhary

बिग बॉस शुरू होने से पहले चर्चा थी कि बिग बॉस में इसे बार सबसे ज्यादा पैसे हिना खान ले रही हैं। उसके बा खबर आई कि हितेन तेजवानी सबसे महंगे हैं...फिर खबर आई कि शिल्पा शिंदे सबसे ज्यादा पैसे ले रही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसमें जरा भी सच्चाई नहीं है। आपको शायद यह तो पता होगा कि बिग बॉस के घर में आने वाले हर प्रतिभागी की प्राइस वैल्यू तय होती है। यह प्राइस वैल्यू डेली बेसेस पर तय होती है। कहने का मतलब यह कि हर प्रतिभागी को घर में रहने के लिए मेहनताना दिया जाता है, जबकि विनिंग प्राइज मनी अलग होती है।

जी हां, यदि आप शो जीतते हैं, तो आपको डेली मेहनताना के साथ प्राइज मनी मिलती है। बता दें कि हमेशा की तरह इस बार की भी प्राइज मनी 50 लाख रुपए है, जिसे बुधवार को एक रॉकेट टास्क के दौरान प्रतिभागी हार चुके हैं। अब घर की प्राइज मनी शून्य हो गई है। बेशक, इस टास्क में प्रतिभागियों ने अपनी प्राइज मनी खो दी है, लेकिन समझने वाले के लिए बिग बॉस का इशारा ही काफी है।

अब आप सोच रहे होंगे कि हम किस इशारे की बात कर रहे हैं। ...तो आप कुछ और सोचें हम आपको बताना चाहते हैं कि बिग बॉस ने इस टास्क के जरिए हर प्रतिभगी की प्राइस वैल्यू डिक्लेयर कर दी है। यदि इस बात को घर के प्रतिभागी भी समझ जाएंगे, तो आने वाले एपीसोड्स और भी दिलचस्प होंगे, लेकिन लगता नहीं कि कोई प्रतिभागी इता दिमाग लगाएगा। दरअसल, हम यह बताना चाहते हैं कि रॉकेट टास्क के दौरान जिस प्रतिभागी की प्राइस सामने आई है, वही बिग बॉस के घर में रहने का मेहनताना है। अब इस बात को जानते ही फ्लैश बैक में जाएंगे और यााद करेंगे कि किस प्रतिभागी की कितनी प्राइस मनी रही है। आपको अपने दिमाग में ज्यादा जोर डालने की जरूरत नहीं है। हम खुद ही आपको यहां कुछ प्रतिभागियों की प्राइज मनी बता देते हैं, खासकर उनके, जो आपके सबसे ज्या फेवरिट हैं...जो सेलेब्स हैं...जिनके बारे में यह कहा जा रहा था कि ये सबसे महंगे हैं।

इस बार बिग बॉस में सबसे महंगा कोई सेलेब नहीं, बल्कि एक कॉमनर है। हांलाकि, वो इतना भी कॉमनर नहीं है, क्योंकि इंटरनेट पर उसने धूम मचाई है, लेकिन हिना, हितेन और शिल्पा की तरह उसके फैंस पूरी दुनिया में न हों। जी हां, हम बात कर रहे हैं सपना चौधरी की। वो बिग बॉस की सबसे महंगी प्रतिभागी हैं। उनकी प्राइज मनी है 11 लाख, जबकि सेलेब्स में सबसे महंगे हितेन हैं। उनकी प्राइज मनी है 10 लाख। इसके बाद नाम आता है शिल शिंदे का। इनकी प्राइज मनी है 8 लाख और आखिर में हिना का नाम आता है। इनकी प्राइज मनी है 7 लाख। इस घर में सबसे कम प्राइज बेनाफ्शा की है। उन्हें हर रोज सिर्फ 10 हजार रुपए मिलते हैं। बाकी प्रतिभागियों की प्राइज मनी 3 लाख से नीचे है।