5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BB11: अर्शी ने हितेन के बारे में कुछ ऐसा कहा, जिसे सुनकर आप शर्म से हो जाएंगे पानी-पानी

अर्शी ने हितेन के बारे में कुछ ऐसा कहा, जिसे सुनकर आप शर्म से हो जाएंगे पानी-पानी...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dilip Chaturvedi

•

Updated: 9 Nov 2017, 3:07 PM IST

ARSHI KHAN

ARSHI KHAN

इसमें कोई दोराय नहीं कि अर्शी खान की लोगों के बीच चाहे जैसी इमेज हो, लेकिन बिगबॉस के घर में उनका फनी अंदाज लोगों को खूब लुभा रहा है। जब वो घर में आई थीं, तबऐसा लग रहा था कि वो घर की सबसे बड़ी वैम्प बनकर उभरेंगी, लेकिन वो घर में अपनीइमेज से बिल्कुज जदा अंदाज में गेम खेल रही हैं। बिग बॉस के घर में जहां पिछली बातोंको लेकर दोबारा हंगामा मचाया गया ,वहीं घर में दो लोग माहौल को रोमांटिक अंदाज मेंजुटे नजर आए। पुनीश शर्मा और बंदगी कालरा का रोमांस परवान चढ़ रहा है। इन दोनों का जब भी मौका मिलता है, ये रोमांस करने में जुट जाते हैं। इसके अलावा हिना भी प्रियांक के करीब आने की कोशिश में जुटी हुई हैं। वैसे यह भी पता चला कि प्रियांक और लव बाहरी दुनिया में बेहद नरम दिल इंसान हैं। बहुत सीधे-सादे हैं। फिर वो घर में इतने उग्र क्यों हो रहे हैं। इसका एक ही जवाब है और वह हिना खान। ये दोनों हिना के हाथों की कठपुतली बन गए हैं।

हालांकि, बिग बॉस के घर के अंदर हमेशा लड़ाई -झगड़े ही नहीं होते...हंसी-मजाक का दौर भी खूब चलता है। इसमें अर्शी खान और आकाश हमेशा बाजी मार ले जाते हैं। ये दोनों न सिर्फ घर के सदस्यों का भरपूर मनोरंजन करते हैं, बल्कि दर्शकों को भी इनका अंदाज भा रहा है। इनमें से एक कपल ऐसा है, जिसके कहने ही क्या! जी हां, हम बात कर रहे हैं अर्शी खान और हितेन तेजवानी की। इनकी केमिसट्री को काफी पसंद किया जा रहा है।

हितेन तेजवानी टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं, लेकिन लगता है कि वो बिग बॉस के घर में थोड़ा लो फेज में चले गए हैं। हमेशा डाउन टु अर्थ नजर आते हैं। हितेन काफी शांत रहते हैं और झगड़ों में नहीं फंसते। धर के दूसरे मेंबर्स भी उनकी इज्जत करते हैं...इनमें अर्शी उन पर कुछ ज्यादा ही मेहरबान रहती हैं। अर्शी अक्सर हितेन के आस-पास मंडराती रहती हैं और उनसे फ्लर्ट करने की कोशिश करती हैं। हितेन अर्शी को कई बार बोल चुके हैं कि वो उनसे ऐसी बातें ना करें, लेकिन भाई अर्शी समझने वालों में से कहां हैं। हाल ही एक एपिसोड में अर्शी ने हितेन के बारे में ऐसा कुछ कहा, जिसे जानकार आप हैरान रह जाएंगे।

बिग बॉस के एक अनसीन-अनदेखा वीडियो में अर्शी पुनीश से बात करते हुए नजर आती हैं। अर्शी कहती हैं कि अगर पुनीश शो जीत गए, तो उन्हें बड़ी खुशी मिलेगी। अर्शी कहती हैं कि पुनीश बहुत शांत हैं और हितेन भी बहुत शांत हैं। हितेन की बात करते हुए अर्शी आगे कहती हैं, "लस्ट (हवस) है मेरा, क्या हैंडसम है"। पुनीश भी मानते हैं कि हितेन एक अच्छे इंसान हैं। गोयाकि, हितेन-अर्शी प्रकरण को सलमान भी काफी एंजॉय करते हैं। दोनों की चुटकी भी लेते हैं। सलमान ने तो यहां तक कहा था कि दोनों की केमिस्ट्री वल्गर नहीं, मासूम लगती है।