TV न्यूज

कौन है वो एक्ट्रेस जिनके साथ भाई ने की थी गंदी हरकत? प्रेग्नेंसी के डर से खाने लगी थीं पपीता

Kanika Mann: इंडस्ट्री का वो चर्चित चेहरा जिनसे अपने उस खौफनाक दर्द को फैंस के सामने रखा, जो उन्होंने अपने माता-पिता को बताने में भी सालों लगा दिए। उनके चचेरे भाई ने एक्ट्रेस को गलत तरीके से छुआ था, जिस वजह से एक्ट्रेस को लगा था कि वह प्रेग्नेंट हो जाएंगी और उन्होंने अबॉर्शन के लिए पपीता खाना शुरू कर दिया था।

3 min read
May 02, 2026
कनिका मान ने किया बड़ा खुलासा

Kanika Mann Big Revealed: एक रूढ़िवादी परिवार की बेटी जिसके लिए ग्लैमर की दुनिया किसी वर्जित सपने जैसी थी। आज वह टीवी की मशहूर 'नागिन' है, लेकिन इस चमक-धमक के पीछे एक ऐसा खौफनाक राज छिपा था जिसे उसने सालों तक अपनी खामोशी में दफन करके रखा। उस मासूम बच्ची को क्या पता था कि जिस घर को वह सुरक्षित समझती है, वहीं कोई अपनी गंदी नजरें गड़ाए बैठा है। उस रात की एक 'गलत छुअन' ने उसके मन में ऐसा डर बैठा दिया कि वह नन्हीं सी जान प्रेग्नेंसी से बचने के लिए पागलों की तरह पपीता खाने लगी। यह एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि कनिका मान हैं। उन्होंने अपने साथ हुए एक डरावने हादसे को याद किया है।

ये भी पढ़ें

5 एक्टर जिन पर लगे धोखाधड़ी के आरोप, आखिरी वाले पर है नौकरानी से रेप का केस, चौपट हुआ करियर

कनिका के साथ भाई ने की थी गंदी हरकत (Kanika Mann shocking-revelation cousin did dirty things)

हॉटरफ्लाई से बातचीत में कनिका ने खुलासा किया कि बचपन में उसके चचेरे भाई ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया था। उसने उन्हें गलत तरीके से छुआ था और उस वक्त कनिका इतनी छोटी थीं कि उन्हें यह भी समझ नहीं आ रहा था कि उनके साथ क्या हो रहा है, लेकिन उस 'बैड टच' ने उनके जेहन में एक गहरा जख्म कर दिया। कनिका ने भावुक होते हुए बताया कि वह इस घटना से इतनी डर गई थीं कि उन्हें लगने लगा था कि वह प्रेग्नेंट हो जाएंगी।

पपीता और प्रेग्नेंसी का वो मासूम डर (Kanika Mann Fear Of pregnancy)

उस उम्र में कनिका को प्रेग्नेंसी के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने घर में बड़ी महिलाओं को यह कहते सुना था कि कच्चा पपीता खाने से गर्भपात हो जाता है। कनिका ने बताया, "मैं डर के मारे बहुत ज्यादा पपीता खाने लगी थी। मुझे बस यही चिंता सताती थी कि अगर मैं गर्भवती हो गई, तो क्या होगा? मैं उस वक्त इतनी डरी हुई थी कि यह बात अपने माता-पिता को भी नहीं बता पाई।" उन्हें डर था कि कहीं समाज और परिवार उन्हें ही इस सब का गुनहगार न ठहरा देंगे।

सालों बाद तोड़ी चुप्पी

कनिका ने इस दर्दनाक सच को अपने दिल में कई सालों तक दबाए रखा। उन्होंने कुछ साल पहले ही अपने माता-पिता को इस बारे में बताया, जिसके बाद वह इस मानसिक बोझ से उबर पाईं। सिर्फ निजी जीवन ही नहीं, कनिका का करियर भी चुनौतियों से भरा रहा। एक रूढ़िवादी परिवार से होने के कारण उनके पिता एक्टिंग के सख्त खिलाफ थे। कनिका ने उनसे छिपकर अपनी पहली फिल्म की शूटिंग की थी। आज वह जिस मुकाम पर हैं, वहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने अपनों से बगावत भी की और अपने अतीत से लड़ाई भी।

कौन है कनिका मान? (Who is Kanika Mann)

कनिका मान एक टीवी एक्ट्रेस हैं जो शो 'गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा' से प्रसिद्ध हुई थीं। साथ ही कनिका ने 'बढ़ो बहू', 'रूहानियत' और 'चांद जलने लगा' जैसे लोकप्रिय शो में काम किया है। 32 साल की एक्ट्रेस ने रोहित शेट्टी के स्टंट-आधारित रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 12' में भी भाग लिया और फाइनलिस्ट भी रही थीं। वह कई पंजाबी फिल्मों और म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं। इंस्टाग्राम पर कनिका ने 7.5 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स के साथ तगड़ी फैन फॉलोइंग है। कनिका का जन्म हरियाणा के पानीपत में हुआ था।

ये भी पढ़ें

स्मिता पाटिल के अंतिम दिनों की कड़वी हकीकत, दोस्त का खुलासा, बोलीं- अस्पताल में जो देखा, वो भुला नहीं सकती
Published on:
02 May 2026 11:28 am
Also Read
View All