TV न्यूज

कौन है वो चाइल्ड आर्टिस्ट जिसकी आग में जलने से हुई मौत, भाई का भी हुआ निधन, पिता ने लिया अब बड़ा फैसला

Who is Veer Sharma: उस समय टीवी इंडस्ट्री में हडकंप मच गया जब खबर आई की चाइल्ड आर्टिस्ट वीर शर्मा और उनके भाई शौर्य की दम घुटने के बाद मौत हो गई है। यह हादसा कब और कैसे हुआ और ये बाल कलाकार किस शो में नजर आए थे आइये जानते हैं।
2 min read
• •
Updated: 29 Sep 2025, 9:16 AM IST
Who is Veer Sharma Dies at 10
वीर शर्मा और उनके भाई का निधन

Veer Sharma Death फेमस बाल कलाकार वीर शर्मा अब इस दुनिया में नहीं हैं। महज 10 साल की उम्र में वह एक बड़े हादसे का शिकार हो गए और मौत की चादर ओढ़ सो गए। वीर शर्मा के साथ जो हादसा हुआ वह उनके के कोटा में घर में हुआ। उनके घर में आग लगने की वजह से वीर और उनके भाई शौर्य का निधन हो गया। एक ही घर में दो चिराग बुझने से पूरा परिवार और पड़ोसी शोक में डूब गए हैं।

कौन थे वीर शर्मा? (Who is Veer Sharma)

वीर शर्मा और शौर्य, टीवी एक्ट्रेस रीता शर्मा के बेटे थे। रीता शर्मा ‘क्राइम्स एंड कन्फेशंस’ और ‘चाहतें’ जैसे टीवी शोज में काम कर चुकी हैं, जबकि उनके पिता जितेंद्र शर्मा कोटा में एक कोचिंग सेंटर चलाते हैं। वीर ने टीवी सीरियल ‘वीर हनुमान’ में लक्ष्मण का किरदार निभाकर काफी पहचान बनाई थी। उनके इस नटखट रोल को लोगों ने खूब पसंद किया था। खबरों के मुताबिक, वह जल्द ही एक फिल्म की शूटिंग भी शुरू करने वाले थे, लेकिन इस दर्दनाक हादसे से वह हमेशा के लिए सबसे दूर हो गए।

बाल कलाकार वीर शर्मा और उनके माता-पिता (Photo Source- X)

कैसे हुआ हादसा? (Child Artist Veer Sharma Death)

जिस समय यह दुखद हादसा हुआ, दोनों भाई घर में अकेले थे। उनके पिता जितेंद्र शर्मा किसी धार्मिक कार्यक्रम में गए थे और मां रीता शर्मा मुंबई में शूटिंग कर रही थीं। घर में हुए शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई और देखते ही देखते चारों तरफ धुआं फैल गया था। पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर दोनों भाइयों को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल लेकर गए, लेकिन दुर्भाग्य से अस्पताल पहुंचने से पहले ही दोनों भाइयों ने दम तोड़ दिया।

बाल कलाकार वीर शर्मा और उनका जला हुआ घर (Photo Source- X)

पिता ने दिखाई इंसानियत की मिसाल

जब वीर के माता-पिता को इस हादसे की खबर मिली, तो वे सदमे में आ गए। लेकिन गहरे दुख के बावजूद, वीर के पिता जितेंद्र शर्मा ने इंसानियत की एक मिसाल पेश की। उन्होंने अपने दोनों बेटों की आंखें दान करने का फैसला किया। उनका मानना है कि उनकी आंखों की रोशनी किसी दूसरे की जिंदगी में उजाला लेकर आएगी।

Updated on:
29 Sep 2025, 9:16 AM IST
Published on: