उदयपुर

BJP नेता नामजद, जमीन हड़पने के लिए किडनैपिंग आरोप में उदयपुर पुलिस का 24 घंटे में ‘तगड़ा एक्शन’, 9 गिरफ्तार

BJP Leader Name In Land Grabbing Case: उदयपुर के बड़गांव थाना क्षेत्र के हलेला गांव में जमीन हड़पने के लिए एक वृद्ध के अपहरण के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

2 min read
Mar 11, 2026
प्रतीकात्मक तस्वीर: पत्रिका

Udaipur Badgaon Kidnapping Case: उदयपुर के बड़गांव थाना क्षेत्र के हलेला गांव में वृद्ध का अपहरण करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दूसरे ही दिन 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

मामले में भाजपा नेता किशन मेघवाल को भी नामजद किया गया है। भाजपा के वीडियो कांड में आरोपी विशाल गुर्जर के घर दबिश में पुलिस के साथ मौजूदगी में भी मेघवाल का नाम आया था।

ये भी पढ़ें

Rajasthan News : मदरसे के मुफ्ती ने की 10 साल की मासूम से अश्लील हरकत, VIDEO में कैद हुई ‘दरिंदगी’

CCTV से ली फोटो: पत्रिका

बडग़ांव थानाधिकारी किताब चौधरी ने बताया कि वृद्ध की जमीन हड़पने के लिए अपहरण करने के आरोप में हाथीधरा निवासी मुकेश गमेती, ईसवाल निवासी अशोक बंजारा, खरबडिय़ा थाना हिरणमगरी निवासी दीपचन्द्र उर्फ दीपक गमेती उर्फ सरपंच, काछबा गोगुन्दा निवासी सुरेश गमेती, पडियारों का गुड़ा थाना सुखेर निवासी पुष्कर गमेती, पावटा लखावली निवासी विजय गमेती, गोगुन्दा निवासी प्रकाश गमेती, बान्दरवाड़ा हाल आरामशीन की गली बडग़ांव निवासी प्रवीण मेघवाल और गोडान कला नाई निवासी दिलीप कुमार गमेती को गिरफ्तार किया।

फरार आरोपियों की तलाश

पूछताछ में सामने आया कि वारदात भाजपा नेता बांसलिया नान्देशमा निवासी किशन मेघवाल व सुहावतों का गुड़ा निवासी सुरेश मेघवाल के कहने पर की। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। मामले में किशन मेघवाल का कहना है कि घटना के समय वह दिल्ली गया हुआ था। जमीन संबंधी विवाद के बारे में उसका संबंध नहीं है। राजनीतिक द्वेषता के कारण छवि खराब करने की साजिश हो रही है।

यह है पूरा घटनाक्रम

गत 8 मार्च को हलेला निवासी बंशीलाल गमेती ने रिपोर्ट दी थी। बताया कि मां कंकू बाई व पिता रामा गमेती घर पर थे, जबकि वह किसी काम से गया था। पिता रामा गमेती पनघट पर गए थे, जहां कार आई। उसमें मुकेश गमेती, नन्दू गमेती, विजय कुमार आदि निकले और पिता को जबरन कार में ले गए। पिता के नाम की जमीन हड़पने की कोशिश में अपहरण किया। रामा गमेती की जमीन की रजिस्ट्री करवाने के कागजात पहले से ही तैयार करवा लिए, वहीं उसकी रैकी की गई। आरोपी मकसद में कामयाब होते, उससे पहले ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई कर दी।

ये भी पढ़ें

Jodhpur: पूर्व विदेश मंत्री जसवंत सिंह के घर में बवाल, मां ने बेटे मानवेंद्र को घर में घुसने से रोका, बोलीं- थै अठैऊं जाओ

Published on:
11 Mar 2026 10:32 am
Also Read
View All

अगली खबर