उदयपुर

साले ने जीजा पर हमला किया, झगड़े के बाद दोनों की मौत

झाड़ोल थाना क्षेत्र की मगवास ग्राम पंचायत के ढिकलिया गांव में एक घटना ने सभी को चौंका दिया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Jan 2023, 6:52 PM IST
brother-in-law attacked brother-in-law, both died in udaipur

उदयपुर। झाड़ोल थाना क्षेत्र की मगवास ग्राम पंचायत के ढिकलिया गांव में एक घटना ने सभी को चौंका दिया। यहां आपसी विवाद में जीजा-साला में झगड़ा हुआ। हमले के बाद दोनों की मौत हो गई। झगड़े की वजह जमीन विवाद सामने आया है।

पुलिस ने बताया कि मगवास क्षेत्र के बाड़ी मगरी निवासी डाडमचंद (40) पुत्र लखमा कसोटिया और ढिकलिया निवासी सूरज (20) पुत्र जालमा भगोरा की मौत हो गई। दोनों रिश्ते में जीजा-साला हैं। बताया गया कि डाडमचंद कसोटिया ढिकलिया में अपने ससुराल के खेत पर चारा काट रहा था। इस दौरान काका ससुर का लड़का सूरज आया और डाडमचंद को छुरा घोंप दिया। इसके बाद भी दोनों काफी देर तक गुत्थमगुत्था होते रहे।

जैसे-तैसे दोनों अलग हुए तो लोगों ने डाडमचंद को एम्बुलेंस से झाड़ोल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या की सूचना पर थानाधिकारी श्रवण जोशी मौके पर पहुंचे। मृतक के सूरज भी घटनास्थल के कुछ दूरी पर मृत पड़ा मिला।

पुलिस ने उसका शव भी मुर्दाघर पहुंचाया। बताया गया कि डाडमचंद के ससुराल में कोई वारिस नहीं है। ऐसे में ससुराल के खेत की देखरेख वही कर रहा था। इधर, जमीन पर अपना हक जताने को लेकर काका ससुर का लड़का सूरज रंजिश पाले हुए था। माना जा रहा है कि इसी वजह से सूरज ने हमला किया और आपसी झगड़े में दोनों की जान चली गई।

Published on: