8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘प्लीज, आप लिवर ट्रांसप्लांट के लिए मेरी मदद कीजिए’

एक छात्रा को लिवर ट्रांसप्लांट के लिए आर्थिक मदद की दरकार है। दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती इस छात्रा का मदद के लिए गुहार लगाते हुए वीडियो जो भी देखता है, उसकी आंखें भर आती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झुंझुनू

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 25 Jan 2023, 4:23 PM IST

rajasthan Girl student needs financial help for liver transplant

बुहाना(झुंझुनूं)। उपखंड मुख्यालय से पांच किलोमीटर दूर स्थित पालोता गांव की एक छात्रा को लिवर ट्रांसप्लांट के लिए आर्थिक मदद की दरकार है। दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती इस छात्रा का मदद के लिए गुहार लगाते हुए वीडियो जो भी देखता है, उसकी आंखें भर आती है। ऐसे में अपने गांव की बेटी को बचाने के लिए गांव के युवा आगे आए हैं। उन्होंने गांव के लोगों की मदद से तीन दिन में करीब साढ़े पांच लाख रुपए जमा कर लिए हैं। हालांकि छात्रा के लिवर ट्रांसप्लांट के लिए फिलहाल यह राशि काफी कम है।

छह बहनें, दो की एक महीने बाद शादी
बीएसएफ से सेवानिवृत अजय कुमार के छह बेटियां हैं। इनमें से तीसरे नम्बर की बेटी हिमानी 12वीं की पढ़ाई कर रही हैं। लेकिन लिवर डैमेज होने के कारण वह फिलहाल दिल्ली के एक अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है। हिमानी के कोई भाई नहीं। सबसे बड़ी दो बहनें नीतू और नीलम की अगले महीने 22 फरवरी की शादी तय कर रखी है। छोटी बहन रक्षिता 8वीं में यश्वी 5वीं की पढ़ाई कर रही है। सबसे छोटी बहन भव्या तीन साल ही है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में यहां हुई मावठ की तेज बरसात, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

इसलिए ग्रामीण आए आगे
हिमानी के दो माह पूर्व पीलिया हुआ। इस दौरान लिवर खराब हो गया। उपचार के लिए जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया तो लिवर ट्रांसप्लांट के लिए कहा गया। इसके लिए उसे दिल्ली के इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर बिलेरी साइंस हॉस्पिटल भेजा गया। वह वहां 20 जनवरी से भर्ती है। हिमानी के परिवार के अनुसार लिवर ट्रांसप्लांट के लिए पच्चीस से तीस लाख रुपए के बीच खर्चा बताया गया है। साधारण परिवार होने के कारण वह यह खर्चा उठाने में सक्षम नहीं है। इसे देखते हुए हिमानी के गांव के युवाओं एवं प्रमुख लोगों ने एक ग्रुप बनाकर आर्थिक मदद करना शुरू किया है। तीन दिन में मंगलवार शाम छह बजे तक साढ़े पांच लाख रुपए की राशि जुटाई जा चुकी है।

यह भी पढ़ें : जादूगर सिकंदर ने दी बागेश्वर धाम वाले बाबा Dhirendra Shastri को चुनौती

यह है हिमानी की गुहार
हिमानी ने सोशल मीडिया पर की गई एक पोस्ट में लिखा है कि हमारे पास इतना पैसा नहीं है, अगर आप सभी मेरा जीवन बचाने में मदद कर सकते हैं तो मैं इसे जीवन भर याद रखूंगी। मेरे लिए यह जीवन का सबसे बड़ा उपहार होगा। कृपया मेरा जीवन बचाने के लिए मेरी मदद करें।