कोटा। उत्तरप्रदेश के उन्नाव निवासी जादूगर सिकंदर ने बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री को भी चुनौती दे डाली। जादूगर सिकंदर ने कहा कि वह चमत्कार के नाम पर लोगों को गुमराह करना बंद करें। तर्कशील श्याम मानव को सपोर्ट करते हुए बोले मैं भी इनाम दूंगा, यदि धीरेन्द्र शास्त्री जैसे लोग चमत्कार कर दिखाए। चमत्कार के नाम पर अंधविश्वास का खुला खेल चल रहा है।