8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan weather update: राजस्थान में यहां हुई मावठ की तेज बरसात, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

Rajasthan weather update: राजस्थान में कड़ाके की सर्दी की बाद फिर मौसम पलट गया है। दिनभर कोहरा छाया रहने के कारण नमी बढ़ गई है मावठ के आसार बढ़ गए लगे है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 24 Jan 2023, 9:04 PM IST

Rajasthan weather update: Mavath Rain In sikar rain alert in rajasthan

Rajasthan weather update: जयपुर। राजस्थान में कड़ाके की सर्दी की बाद फिर मौसम पलट गया है। दिनभर कोहरा छाया रहने के कारण नमी बढ़ गई है मावठ के आसार बढ़ गए लगे है। सीकर में मंगलवार शाम मावठ की तेज बरसात हुई। जिसके बाद सर्दी बढ़ गई। दिन के तापमान में गिरावट व रात्रि के पारे में बढ़ोतरी हुई। जयपुर में अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री दर्ज किया गया। इधर, मौसम विभाग ने कई जिलों में मावठ का अलर्ट जारी किया है। मावठ के बाद नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है।

यह भी पढ़ें : Weather Update: राजस्थान में बदलेगा मौसम, इन जिलों में बारिश का अलर्ट

बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। जिसका असर आगामी चार दिन तक रहेगा। 25 से 27 जनवरी तक पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग में हल्की बारिश हो सकती है। पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहेगा। 28 जनवरी को जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर, बीकानेर व जोधपुर संभाग में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। 29 जनवरी से एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है और ओलावृष्टि भी हो सकती है।

यह भी पढ़ें : RU छात्रसंघ अध्यक्ष निर्मल चौधरी को महासचिव जाजड़ा ने मंच पर जड़ा थप्पड़, देखें वीडियो

कोहरे से उदयपुर एयरपोर्ट पर दूसरे दिन भी उड़ानें प्रभावित
उदयपुर में दूसरे दिन भी घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी विमानों के उतरने के लिए पर्याप्त नहीं होने से उड़ानें प्रभावित हुईं। मंगलवार सुबह दिल्ली व जयपुर से उदयपुर आने वाली उड़ानें घने कोहरे के कारण का समय बदला गया। धीरे-धीरे कोहरा छंटने पर विजिबिलिटी बढ़ी और उड़ानों का आवागमन फिर से शुरू हो पाया। पहली उड़ान दोपहर 1 बजे लैंड हो पाई। इसके बाद मौसम भी साफ होने से हवाई यातायात सुगमता से जारी रहा।