8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update: राजस्थान में बदलेगा मौसम, इन जिलों में बारिश का अलर्ट

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में आगामी कुछ दिन तक मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आएगा। इस दौरान बादल और बारिश की संभावना जताई गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 23 Jan 2023, 7:55 PM IST

Rajasthan Weather Update : rain alert in Rajasthan

jabalpur weather today hourly

जयपुर। राजस्थान में आगामी कुछ दिन तक मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आएगा। इस दौरान बादल और बारिश की संभावना जताई गई है। पश्चिमी विक्षोभ का असर प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर दिखाई देगा। मौसम विभाग की माने तो अगले सप्ताहभर तक राजस्थान के कई संभागों में बारिश और हवाओं का जोर रहेगा। ऐसे में माना जा सकता है कि फरवरी के पहले सप्ताह तक सर्द हवाओं के साथ सर्दी का जोर जारी रहेगा। वहीं राजधानी जयपुर में सोमवार शाम को बूंदाबांदी हुई हैं।

यह भी पढ़ें : RU छात्रसंघ अध्यक्ष निर्मल चौधरी को महासचिव जाजड़ा ने मंच पर जड़ा थप्पड़, देखें वीडियो

पूर्वी राजस्थान ज्यादा प्रभावित
मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक आरएस शर्मा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से छाए बादलों ने सर्दी की कमान संभाल ली है, जिसके चलते कोटा और भरतपुर संभाग में कुछ स्थानों पर बारिश हो रही है। उधर बारिश के चलते दिन के तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है। शर्मा की माने तो बारिश और हवाओं का जोर पूर्वी राजस्थान पर ज्यादा दिखाई देगा। 24 जनवरी को चार से पांच संभागों में मेघगर्जन के साथ बारिश हो सकती है। जबकि जोधपुर और अजमेर संभाग में बारिश का असर दिखाई नहीं देगा। हालांकि हवाओं का जोर रह सकता है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान मौसमः माउंट आबू में पारा फिर पहुंचा माइनस 3 डिग्री पर, बारिश को लेकर आई यह खबर

मावठ की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार 24 व 25 जनवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है, जिसका सीधे तौर पर असर कोटा और भरतपुर संभाग पर ज्यादा दिखाई देगा। 24 जनवरी को शेखावाटी सहित कई इलाकों में मेघगर्जन के साथ बारिश की संभावना जताई जा रही है। दिनभर बादल छाए रहने से गर्मी का असर कम होगा और दोपहर में भी सर्द हवाएं चल सकती हैं। बादलों के साथ बूंदाबांदी व बारिश का दौर 29 जनवरी तक रहने की संभावना है।