मावठ की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आगामी दिनों में मौसम अमूमन साफ रहेगा, पर पश्चिमी विक्षोभ के असर से कुछ इलाकों में हल्की बरसात भी हो सकती है। ये बारिश सोमवार को भरतपुर संभाग में व मंगलवार से पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर व कोटा तथा पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग में देखने को मिल सकती है। बादलों के साथ हल्की बारिश का ये दौर 26 जनवरी तक रहने की संभावना है।