राजास नमक मंडी में ट्रैक्टर चलाने वाले सुजानगढ़ के गोपाल मेघवाल ने बताया कि शनिवार शाम सामने से तेज गति से आ रही कार ने ट्रैक्टर के सामने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर दो हिस्सों में बंट गया। टक्कर लगने से मेरे दो साथी गौरीशंकर और बाबूलाल उछलकर दूर जा गिरे। उछलकर गिरने से पैर, सिर व सीने में चोट आई है।