उदयपुर

दीपावली सजावट प्रतियोगिता 7 को, विभिन्न बाजारों में सजावट को लेकर लगी है होड़

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Nov 03, 2018
decoration in markets
दीपावली सजावट प्रतियोगिता 7 को

प्रमोद सोनी/उदयपुर. दीपावली पर्व पर चेंबर ऑफ कॉमर्स डिवीजन द्वारा दीपावली सजावट प्रतियोगिता का निर्णय 7 नवंबर को होगा। चेंबर अध्यक्ष पारस सिंघवी ने बताया कि विभिन्न बाजारों में सजावट को लेकर प्रतिस्पर्धा है। महामंत्री राजमल जैन ने बताया कि प्रतियोगिता के निर्णय के लिए गठित कमेटी में जीएल डाड़ प्रिंसिपल पैरामेडिकल गीतांजलि हॉस्पिटल, सुमति लाल बोहरा सेवानिवृत्त आईएएस अरुण व्यास अधिशासी अभियंता नगर निगम,हेमंत चौहान सहायक आयुक्त वाणिज्य कर विभाग निर्णायक होंगे। प्रचार प्रसार मंत्री राकेश जैन ने बताया कि सभी निर्णायक दीपावली पर्व पर शाम 7.30 बजे से 10.30 बजे तक बाजारों में सफाई, रोशनी एवं सजावट आदि का निरीक्षण कर प्रथम, द्वितीय,तृतीय व पांच सांत्वना पुरस्कारों के लिए विजेता बाजारों का चयन किया जाएगा निर्णय सील बंद लिफाफे में होगा। बाद में कमेटी के समक्ष खोलकर घोषणा की जाएगी। आयोजन समिति के संयोजक जानकीलाल मूंदड़ा ने बताया कि सभी प्रतिभागी बाजार संगठनों की प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। आयोजन समिति में अध्यक्ष पारस सिंघवी महामंत्री राजमल जैन संयोजक जानकीलाल मूंदड़ा, संरक्षक गणेश डागलिया सहसंयोजक हिम्मत बडाला, आलोक पगारिया, प्रचार प्रसार मंत्री राकेश जैन, मंत्री भंवरलाल सुवालका सदस्य रामस्वरूप सेठिया,अशोक परिहार कुंदन समोता, प्रहलाद अग्रवाल आदि प्रतियोगिता निर्णायक प्रशासनिक अधिकारियों का सहयोग करेंगे।

Updated on:
03 Nov 2018 12:58 pm
Published on:
03 Nov 2018 12:58 pm