
11 नवम्बर 2018 से इन राशि वालो की कुंडली में बनेगा राजयोग ,छप्पर फाड़ मिलेगी चारो तरफ सफलता
शिवपुरीः हमारे जीवन में ज्योतिष शास्त्र को बहुत ही अधिक महत्व माना जाता है क्योंकि मनुष्य के जीवन में होने वाले परिवर्तनों के संबंध में सविस्तार जानकारी ज्योतिष विद्या में दी गई है, जिसके अनुसार इस बार एक ऐसा संयोग बन रहा है, जिससे तीन राशियों का भाग्य आने वाले 11 नवम्बर 2018 के बाद से बुलन्दियों को छूने जा रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि इन राशियों का भाग्योदय होने वाला है जिसके अनुसार इनकी सभी समस्याओं का निवारण होने वाला है। मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषों में शामिल पंडित श्यामनारायण व्यास ने बताा कि, जिन भाग्यशाली राशियों के जीवन में राजयोग जैसा बड़ा बदलाव आने वाला है, वह भाग्यशाली राशियां इस प्रकार हैं।
-मेष राशि
नवंबर माह की तय तारीख के बाद से इस राशि के जातकों की आर्थिक योजनाएं सफल होंगी, संपत्ति खरीदने के योग बनने जा रहे हैं। नौकरी में तरक्की मिलने के प्रबल संयोग हैं। इनकी कुंडली में ऐसे संयोग बन रहे हैं, जो इस राशि की पूरी दुनिया ही बदल देंगे। आपका करियर नई ऊंचाइयों को स्पर्श करेगा, कारोबार में बड़ा मुनाफा हो सकता है। खरीददारी और सौदेबाजी में बहुत हद तक सफल हो सकते हैं। गुप्त रूप से आप बहुत सक्रिय भी होंगे, आपको प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। अगर आप व्यौहारिक हैं तो आपके व्यापार में आप को बड़ी सफलता हासिल करने से भी कोई नहीं रोक सकता। इस समय बनाई गई योजना भविष्य तय करेगी।
-तुला राशि
आपको 11 नवंबर के बाद भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिलेगा। प्रेम प्रसंग वैवाहिक रिश्ते में बदल सकते हैं। घर परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। सभी प्रकार के भौतिक सुख,धन-वैभव और ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी,जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा,तरक्की और सफलता के अवसर प्राप्त होंगे। नए संबंध या पार्टनरशिप शुरुआत होने वाली है आप अपने रिश्ते में एक दरार प्राप्त कर सकते हैं, स्वास्थ्य आपके लिए सही होगा, नौकरी से संबंधित जातकों की पदोन्नति के साथ साथ आय में भी वृद्धि हो सकती है।
-कुम्भ राशि
आगामी नवंबर में इस राशि के जातक को जीवन का सबसे महत्वपूर्ण संदेश मिलने वाला है, जिससे उनके आने वाले दिन खुशी के गुज़रेंगे। अगर आपके जीवन में कोई आर्थिक परेशानी है तो वो भी दूर हो जाएगी। यूं समझ लीजिए कि, सभी देवताओं की कृपा दृष्टि आप पर बनने जा रही है। जिसके चलते बड़ा धनलाभ होने के प्रबल संकेत हैं। परिवार और जीवन साथी का सहयोग मिलने से आपको हर कार्य में सफलता भी मिलेगी।
Published on:
03 Nov 2018 12:18 pm
बड़ी खबरें
View Allशिवपुरी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
