उदयपुर

आपके पास आए ऐसा कॉल तो संभल कर रह‍िए..नहीं तो इन शख्‍स की तरह लुटा बैठेंगे हजारों रुपए

कॉल करनेे वाले व्यक्ति ने उसे लोन दिलाने का झांसा दिया। प्रार्थी उसकी बातों में आ गया।
2 min read
Jun 22, 2018
FRAUD CASE
आपके पास आए ऐसा कॉल तो संभल कर रह‍िए..नहीं तो इन शख्‍स की तरह लुटा बैठेंगे हजारों रुपए

फतहनगर. लोन का झांसा देकर 61 हजार 500 रुपए हड़पने का मामला थाने में दर्ज कराया गया। प्रार्थी रामलाल ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसके मोबाइल पर एक कॉल आया। कॉल करनेे वाले व्यक्ति ने उसे लोन दिलाने का झांसा दिया। प्रार्थी उसकी बातों में आ गया। चौधरी नेे अपने कागज उनके बताए मोबाइल नंबर पर भेज दिए। इसके दो दिन बाद पुन: फोन आया जिसमें कागजों में दिए गए निवास के पते का सत्यापन किया गया। फिर 15 लाख के लोन स्वीकृति का एक पत्र प्रार्थी के मेल पर भेजा व कंपनी के खाते में 32600 तथा 28900 डालने को कहा गया। इसके बाद लोन ट्रांसफर करने की बात कही। इस पर प्रार्थी ने 19 जून को अपने आईसीआईसीआई बैंक खाते से 32600 उक्त कंपनी के अकाउंट पर भेज दिए। दूसरे दिन 28900 का इसी खाते नंबर पर लेफ्ट किया गया। इसके बाद कहा गया कि आपके खाते में लोन की राशि आ जाएगी। राशि नहीं आई और कॉल आया कि आपको जीएसटी का 6 फीसदीी पैसा और जमा कराना है। प्रार्थी को इस पर शंका हुई तथा एक घंटे के बाद फोन किया तो फोन बंद कर दिया गया। रामलाल ने थाने में रपट देकर कार्रवाई की मांग की है।

एडवोकेट अपहरण : पुलिस ने मौका पर्चा बनाया, लिए नमूने
मेनार . वल्लभनगर बार के एडवोकेट अनूप पुजारी से मारपीट व अपहरण के मामले में पुलिस ने गुरुवार को मौका मुआयना किया। गौरतलब है कि अधिवक्ता पुजारी घासा थाने में लडक़ी लक्ष्मी डांगी के बयान करवा कर लौट रहे थे तभी मावली के समीप उन पर हमला कर अपहरण कर बंधक बना लिया गया था। पुलिस उप अधीक्षक घनश्याम शर्मा ने बताया कि वकील को जहां बन्धक बनाकर पीटा गया वहां पुलिस ने मौका पर्चा बनाया और खून के नमूने लिए। इसके अलावा वकील के खून से सने कपड़े बरामद किए। पुलिस की पड़ताल जांच जारी है।

Updated on:
23 Jun 2018 09:12 am
Published on:
22 Jun 2018 06:50 pm