6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

थमने का नाम नहीं ले रहा सुखाडिय़ा विवि का भर्ती विवाद, अब एक और मामला आया सामने

अब विवादों में जैनोलॉजी साक्षात्कार राष्ट्रपति और राज्यपाल को भी पहुंची शिकायत
2 min read
Google source verification
mlsu

थमने का नाम नहीं ले रहा सुखाडिय़ा विवि का भर्ती विवाद, अब एक और मामला आया सामने

भुवनेश पंड्या/ उदयपुर . सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय में चल रही विभिन्न विषयों की भर्ती को लेकर आपत्तियों का दौर थमने का नाम ही नहीं ले रहा। गुरुवार को जैनोलॉजी विषय के असिस्टेंट प्रोफेसर पद के साक्षात्कार में अनियमितताओं के आरोप सामने आए। योग्यता के बावजूद वंचित अभ्यर्थियों ने एक अभ्यर्थी को लेकर राज्यपाल और राष्ट्रपति को शिकायत भेजकर भर्ती रोकने की मांग की है।
वंचित अभ्यर्थियों ने शिकायत में बताया कि जैन दर्शन विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती पर सवाल उठे तो शोधार्थी वीरचन्द जैन को 20 जून को आनन-फानन में पीएचडी की उपाधि के लिए साक्षात्कार करवाया, जबकि 21 जून को यह भर्ती होनी थी। जैन का पीएचडी एवं भर्ती के लिए साक्षात्कार उदयपुर के ही विशेषज्ञ प्रोफेसर देवजी कोठारी से करवाया गया, जो इसके लिए अधिकृत नहीं है। शोधार्थी वीरचन्द जैन के गाइड प्रोफेसर जिनेन्द्रकुमार जैन भी असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती के साक्षात्कार में शामिल हुए, जबकि वह जैन के रिश्तेदार हैं। पूर्व में 2015-16 को जिन अभ्यर्थियों ने असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे इस साक्षात्कार में शामिल नहीं किए गए।


ये सब बेबुनियाद बातें हैं। भर्ती प्रक्रिया में साक्षात्कार नियमों से हुए हैं। किसी भी अभ्यर्थी को लाभ पहुंचाने जैसी कोई बात नहीं है।
जेपी शर्मा, कुलपति, सुखाडिय़ा विवि उदयपुर

READ MORE : उदयपुर की ये महिलाएं इस नेक काम के लिए कर रहीं बालों का दान..आप भी करेंगे इनके जज्बे को सलाम

बुक एक्सचेंज मीटअप आइडिया
उदयपुर. यूूं भले ही सोशल मीडिया के इस दौर में आमजन पुस्तकों से दूर हो चला है। बुक स्टॉल्स पर भी अब पहले जैसी भीड़ नजर नहीं आती। सफर के दौरान भी अब लोग बसों-ट्रेनों में किताबें पढऩे की बजाय मोबाइल और लैपटॉप में खोए-डूबे देखे जा सकते हैं। बावजूद इसके इस दौर में अब भी अनेक लोग ऐसे हैं जो नियमित पुस्तकें खरीदते और पढ़ते हैं। उनके घरों में धरोहर के रूप में सैकड़ों किताबें सहेजी रखी हैं। ऐसे लोग भी हैं जो नया कुछ पढऩा चाहते हैं।
उन तमाम शौकीनों और जरूरतमंदों के लिए ठालागिरी ने ‘बुक एक्सचेंज मीटअप’ के रूप में एक नया आइडिया पेश किया है। जिसमें कोई भी अपनी पुस्तकें किसी दूसरे की पुस्तक के साथ नि:शुल्क बदल कर पढ़ सकते हैं। इन पुस्तकों में स्कूल एवं एकेडेमिक्स बुक्स के अलावा कला, साहित्य, संस्कृति, कॉमिक, फिक्शन, स्टोरी, बायोग्राफी जैसी सभी तरह की पुस्तकें होस्ट देविका सीसोदिया एवं हसन अली के सान्निध्य में एक दूसरे से एक्सचेंज या शेयर कर सकते हैं।