उदयपुर

गैर अनुदानित शिक्षण-प्रशिक्षण संस्थाओं की फीस हुई तय, राज्य स्तरीय समिति ने किया शुल्क निर्धारण

राज्य स्तरीय शुल्क निर्धारण समिति की अनुशंसा पर राज्य के गैर अनुदानित शिक्षण-प्रशिक्षण संस्थानों के लिए फीस निर्धारित कर दी गई है

2 min read
Mar 24, 2018

भुवनेश पंड्या/ उदयपुर . नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन के अनुसार गठित राज्य स्तरीय शुल्क निर्धारण समिति की अनुशंसा पर राज्य के गैर अनुदानित शिक्षण-प्रशिक्षण संस्थानों के लिए फीस निर्धारित कर दी गई है। सत्र 18-19 में ये शुल्क ही लिया जा सकेगा। उच्च शिक्षा संयुक्त सचिव डॉ. राजेन्द्र जोशी के अनुसार तय शुल्क से अधिक राशि नहीं ले पाएंगे।
देनी होगी दुर्घटना बीमा की राशि
यह शुल्क वार्षिक देना हेगा। पूर्व के वर्षों में प्रवेश ले चुके विद्यार्थियों को सत्र 18-19 आगामी सत्रों के लिए वार्षिक शुल्क, प्रवेश शुल्क व कॉशन मनी मद की राशि को छोडकऱ शेष शुल्क संबंधित महाविद्यालय/ संस्था में जमा करवाना होगा। इन शुल्क के अतिरिक्त वरिष्ठ विद्यार्थी सुरक्षा दुर्घटना बीमा योजना के प्रीमियम की राशि अलग से देनी होगी।

ये होगा शुल्क
मद - बीएड/शिक्षाशास्त्री- एमएड/शिक्षा आचार्य -बीपीएड/एमपीएड- बीए-बीएड/बीएड एमएड/बीएससी-बीएड
शिक्षण शुल्क- 17880 -17880 -17880- 17880
विविध शुल्क -4440- 4440 -4440- 4440
कम्प्यूटर शुल्क-960 - 0- 0- 960
अन्य गतिविधियां 3600 - 0-0- 3600
योग 26880 -22320- 22320 -26880
(कम्प्यूटर शुल्क व अन्य गतिविधियों का शुल्क बीपीएड व स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों पर लागू नहीं होगा)

ये भी पढ़ें

ट्रांसपोर्टर्स के चुनाव पर रोक को लेकर लगाए गए प्रार्थना-पत्र को अदालत ने किया खारिज

फेकल्टी डवलपमेंट कार्यक्रम संपन्न
उदयपुर. अरावली स्टडीज ऑफ टेक्निकल स्टडीज उमरड़ा एवं राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय के साझे में शुक्रवार को फ्यूचर ऑफ एनर्जी: एप्लीकेशन, इम्पलेंटेशन, टेक्नोलॉजी एंड सिस्टम पर पांच दिवसीय फेकल्टी डवलपमेंंट कार्यक्रम अरावली केंपस में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि तकनीकी विश्वविद्यालय कोटा के प्रो. दिनेश बिड़ला थे। महाविद्यालय के निदेशक डॉ. हेमंत धाभाई ने यह जानकारी दी।

मोटिवेशनल सेमिनार की तैयारी बैठक
उदयपुर. फैडरेशन ऑफ राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्री (फोर्टी) की ओर से 14 अप्रेल को होने वाली मोटिवेशनल सेमिनार को लेकर शुक्रवार को विश्वकर्मा इंजीनियरिंग वक्र्स पर बैठक हुई। इसमें सेमिनार के सुगम संचालन पर चर्चा कर योजनाएं बनाई गईं। सम्भागीय अध्यक्ष प्रवीण सुथार ने बताया कि यह आयोजन प्रदेश में पहली बार हो रहा है। प्रदेशाध्यक्ष सुरश अग्रवाल ने बताया कि आने वाले समय में आयोजन राज्य स्तर पर होगा।

ये भी पढ़ें

video : छोटी गणगौर पूजा के साथ थमी उत्सव की धूम
Published on:
24 Mar 2018 03:34 pm
Also Read
View All