उदयपुर

लड़कियों के फोटो भेजकर ठगी के पांच आरोपी रिमांड पर, अभी और होंगे खुलासे

प्रताप नगर थाना क्षेत्र में लड़कियों के फोटो दिखाकर लोगों को झांसे में लेकर रुपए वसूलने के आरोप में गिरफ्तार पांचों आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को न्यायालय में पेश किया।

less than 1 minute read
Aug 10, 2023
patrika_news__1.jpg

उदयपुर@ पत्रिका। प्रताप नगर थाना क्षेत्र में लड़कियों के फोटो दिखाकर लोगों को झांसे में लेकर रुपए वसूलने के आरोप में गिरफ्तार पांचों आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें रिमांड सौंपा गया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों के पास कोई लड़की नहीं होती थी। वे केवल लड़कियों के फोटोे ग्राहकों को भेजते, जब ग्राहक लड़की की डिमांड करता तो उसे बदनाम करने की बात कहते। इसके साथ ही रुपए व मूल्यवान वस्तुएं ले लेते थे।

आरोपियों से पुलिस ने दो कार, 10 मोबाइल, नकदी और अन्य सामान बरामद किया। वे एक मोबाइल ऐप के जरिए लोगों को उससे ऑनलाइन जोड़ते थे। फिर लड़कियों के फोटो व्हाट्सएप करके मिलने बुलाते थे। थानाधिकारी हिमांशु सिंह ने बताया कि मोहब्बतपुरा जयपुर निवासी प्रीतम सिंह राजावत, सांगानेर जयपुर निवासी मनीष चौधरी, बगरी जयपुर निवासी अशोक सैन, नरेना जयपुर निवासी सुबराती खान, मौजवाबाद जयपुर निवासी दीपक मीणा को गिरफ्तार किया था। इस गैंग से और कई सदस्यों के जुड़े होने की संभावना है। जिन्हें पकड़ने की कोशिश में जुटे हैं।

उदयपुर में 4 माह से चला रहे थे रैकेट
आरोपी उदयपुर में करीब चार महीने से कॉल गर्ल के नाम पर लोगों को फंसाकर पैसे वसूलने का धंधा चला रहे थे। बदनामी के डर से पीड़ित इनकी शिकायत भी नहीं करते थे। इसी का फायदा उठाकर इन आरोपियों ने कई लोगों को ठगा।

Published on:
10 Aug 2023 04:44 pm
Also Read
View All
Udaipur: भाजपा नेता से फिटनेस बिजनेस में निवेश का झांसा देकर 1.30 करोड़ रुपए ठगे, म्यूल अकाउंट धारक गिरफ्तार

Udaipur: आदिवासी बच्चों ने खुद पहाड़ काटकर बना दिया फुटबॉल का मैदान, नंगे पैर खेलकर बने राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी

राजस्थान में साइबर ठगी: RBI के फर्जी नोटिस के साथ भेज रहे APK फाइल, डाउनलोड करते ही खाली हो सकता है खाता

क्या है राजस्थान का ‘देवास-3’ और ‘देवास-4’ प्रोजेक्ट? जिसका ‘उड़नखटोले’ में बैठ सीएम भजनलाल शर्मा ने लिया जायज़ा, देखें तस्वीरें

Udaipur Parking New Rates: पर्यटन स्थलों की पार्किंग महंगी, शुल्क ढाई गुना तक बढ़ा, अब प्रति घंटे के हिसाब से होगी वसूली