उदयपुर

Ganpati Mahotsav: गणपति सोशल मीडिया पर भी आएंगे लाइव, हर दिन आरती और दर्शन

Ganpati Live: उदयपुर में भी गणेश चतुर्थी से लेकर अनंत चतुर्दशी तक गणेशोत्सव की धूम रहने वाली है। शहर के विभिन्न मंडलों की ओर से पांडालों में गणपति की स्थापना की जाएगी।
2 min read
• •
Updated: 4 Sep 2024, 11:22 AM IST
Feature image

उदयपुर।मुंबई में होने वाला गणपति महोत्सव पूरे देश में प्रसिद्ध है। यहां के लाल बाग चा राजा के दर्शनों के लिए फिल्म जगत से लेकर कई बड़ी हस्तियां दर्शनों के लिए पहुंचती हैं। इसी तर्ज पर उदयपुर में भी गणेश चतुर्थी से लेकर अनंत चतुर्दशी तक गणेशोत्सव की धूम रहने वाली है।

शहर के विभिन्न मंडलों की ओर से पांडालों में गणपति की स्थापना की जाएगी। ये प्रतिमाएं सूरत और मुंबई से विशेष तौर पर लाई गई हैं। इस बार नई बात ये है कि मंडल सोशल मीडिया पर भी अपने गणपतियों के नाम से बनाए अकाउंट पर हर दिन पोस्ट करेंगे। जहां भक्त लाइव व हर दिन के दर्शन कर सकेंगे। वहीं, इन पेजों के फॉलाअर्स भी लगातार बढ़ रहे हैं।

भोईवाड़ा चा राजा के 2 हजार के करीब फॉलोअर्स

ओम मित्र मंडल भोईवाड़ा की ओर से गणेशोत्सव के लिए पिछले साल मुंबई से 12 फीट की प्रतिमा लाई गई थी। ये प्रतिमा लालबाग के राजा की प्रतिमा जैसी ही है। इस बार मुंबई की तर्ज पर ही मंडल गणपति आगमन का कार्यक्रम 4 सितबर को करेगा। धूमधाम से प्रतिमा को लाया जाएगा।

मंडल के प्रशांत माली, रवि टांक, यशवंत, राजू खमनोरा, कुलदीप परमार, दीपक वडेरा, प्रिंस असावरा, हेमंत टांक महोत्सव की तैयारियों में जुटे हैं। बताया कि सोशल मीडिया पर और यू-ट्यूब पर हर दिन भक्त लाइव दर्शन व आरती में भाग ले सकेंगे। वहीं, आयोजन स्थल पर हर दिन विभिन्न कार्यक्रम होंगे।

गवरी चौक का राजा के फॉलोअर्स करीब 2 हजार

गवरी चौक समिति की ओर से इस साल आयोजन को 10 साल पूरे हो रहे हैं। समिति के ओम मेनारिया ने बताया क इस बार गणपति महोत्सव बहुत ही खास होगा। गणपति प्रतिमा अहमदाबाद से लेकर आए हैं। ये साढ़े 11 फीट की है। गवरी चौक चा राजा की स्थापना धूमधाम से होगी।

वहीं, बड़े आयोजन व बारिश को देखते हुए इस बार डोम की व्यवस्था की है। हर दिन भगवान को अलग रूप धराया जाएगा। विशेष रूप से प्रभु श्रीनाथजी और श्रीराम लला के 8-8 फीट की हस्त निर्मित थ्री डी आर्ट की मूरत के दर्शन गवरी चौक समिति के नाम से सोशल मीडिया अकाउंट बना हुआ है, जहां पर दर्शन किए जा सकेंगे।

उदयपुर चा राजा के 5 हजार से अधिक फॉलोअर्स

स्वास्तिक विनायकगणपति मित्र मंडल की ओर से बापू बाजार में कई साल से गणेशोत्सव मनाया जा रहा है। यहां स्थापित किए जाने वाले गणपति उदयपुर चा राजा के नाम से जाने जाते हैं। मंडल के वैभव अग्रवाल व सुमित ने बताया कि इस बार की प्रतिमा बहुत खास है। 7 सितबर को स्थापना के बाद से भक्त इसे देख सकेंगे।

वहीं, हर दिन गणपति को अलग-अलग शृंगार और स्वरूप धराया जाता है। आरती व प्रसाद का वितरण भी होता है। इसके अलावा उदयपुर चा राजा के नाम से सोशल मीडिया अकाउंट भी है, जहां भी लोग हर दिन लाइव दर्शन कर सकेंगे।

Updated on:
4 Sep 2024, 11:22 AM IST
Published on: