उदयपुर

राजस्थान के इस जिले में भारी बारिश: हाईवे पर छह घंटे तक रेंगा यातायात, पुलिया टूटने से 52 गांवों से सम्पर्क कटा

Rain Alert Rajasthan: राजस्थान में एक बार फिर तेज बारिश का दौर शुरू हो गया है। कई जिलों में बीते दो दिन से हो रही भारी बारिश से हालात बिगड़ने लगे हैं।
2 min read
• •
Updated: 4 Sep 2024, 6:24 PM IST
CG Heavy rain, cg Weather Update
मौसम ने लिया यू-टर्न, धुआंधार बारिश से बदला मिजाज ( Photo - Patrika )

उदयपुर। राजस्थान में एक बार फिर तेज बारिश का दौर शुरू हो गया है। कई जिलों में बीते दो दिन से हो रही भारी बारिश से हालात बिगड़ने लगे हैं। झीलों की नगरी उदयपुर में भी जनजीवन प्रभावित हुआ है। उदयपुर के फतहसागर झील में पानी की आवक जारी है तो स्वरूपसागर और उदयसागर के गेट खुले हुए है।

उदयपुर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर भी बुधवार सुबह 7 बजे लंबा जाम लग गया। जगह-जगह पानी भरने से वाहनों की कई किलोमीटर लंबी लाइन लग गई। दोपहर करीब सवा 1 बजे जाम खुला। बारिश के कारण हाइवे पर पानी भर गया। इससे वाहनों की लंबी-लंबी लाइन लग गई थी और यात्री परेशान हुए। तीन दिन से हो रही लगातार बरसात के कारण बांसवाड़ा, डूंगरपुर, धौलपुर, चित्तौड़गढ़ और उदयपुर में बड़े डैम के गेट खोले गए हैं।

मोरवानिया का टूटा पुल

उदयपुर से शहर से नजदीक मोरवानिया का पुल भी टूट गया। मोरवानिया पुलिया टूट जाने से मोरवानिया- नाथावतों का गुड़ा गांव के बीच सीधा संपर्क कट गया।

ऋषभदेव में सबसे अधिक वर्षा

जल संसाधन विभाग के अनुसार आज सुबह आठ बजे तक बीते 24 घंटे में उदयपुर जिले में सर्वाधिक बारिश ऋषभदेव में करीब साढ़े छह इंच हुई है। इसके अलावा जिले में बड़गांव तहसील मुख्यालय पर 4, वल्लभनगर, भींडर, बारापाल और गोगुंदा में 3-3 इंच, कुराबड़ और झाड़ोल में ढाई-ढाई इंच बारिश हुई है।

इन जिलों में आज बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य प्रदेश के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र बुधवार को कमजोर होकर साइक्लोनिक सर्कुलेशन में परिवर्तित हो चुका है तथा वर्तमान में दक्षिणी पश्चिम राजस्थान क्षेत्र के ऊपर स्थित है। इसका असर ये होगा कि जोधपुर, उदयपुर, कोटा और अजमेर में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। जयपुर, भरतपुर और बीकानेर में भी कुछ स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश देखने को मिल सकती है।

Updated on:
4 Sep 2024, 6:24 PM IST
Published on: